Connect with us

खबर रायगढ़

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 28 करोड़ 92 लाख की लागत से बनने वाली 5 सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन ..

Published

on

त्रिभौना में 53 लाख 55 हजार रुपये के कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ,

प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों के गृह प्रवेश और भूमि पूजन में भी हुए शामिल ..

रायगढ़, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज पुसौर विकासखंड में 28 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 5 सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन किया। जिसकी कुल लंबाई 31 कि.मी. है। इस मौके पर वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि हम लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के रहवासियों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता और समय सीमा का पूरा ध्यान रखा जाए। वित्त मंत्री चौधरी की पहल पर पुसौर क्षेत्र में छ.ग.शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा 5 सड़कों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जिसमें सड़कों का उन्नयन एवं निर्माण कराया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, प्रवीण द्विवेदी, यश अग्रवाल, त्रिनाथ गुप्ता, विरेन्द्र पटेल, घनश्याम पटेल, रत्थू लाल गुप्ता, सुरेन्द्र जेना, खीरकुमारी डनसेना, मोहित सतपथी, मनोरंजन साहू, उमेश, जीवन पटेल, ब्रजकिशोर शर्मा, संतोष साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इन सड़कों का होगा निर्माण –

जिन सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिली है उनमें पुसौर क्षेत्र के जिन मार्गो का उन्नयन एवं निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इनमें 8 करोड़ 71 लाख 61 हजार रुपये की लागत से 8.30 कि.मी.लंबाई के कोड़ातराई-पुसौर-सूरजगढ़ मार्ग का उन्नयन कार्य शामिल है। इसी तरह पुसौर-रेंगालपाली मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 10.00 कि.मी.लागत 6 करोड़ 14 लाख 32 हजार रुपये, बड़े भण्डार-उमरिया-पुसौर-रेंगालपाली मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 7.425 कि.मी.लागत 7 करोड़ 95 लाख 12 हजार रुपये, लोहरसिंह-लिंजिर मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 1.50 कि.मी.लागत 1 करोड़ 75 लाख 97 हजार रुपये तथा कोड़ातराई-लोहरसिंह-जोगीतराई मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 4.00 कि.मी.लागत 4 करोड़ 35 लाख 82 हजार रुपये के कार्य शामिल है।

त्रिभौना में 53 लाख 55 हजार रुपये के कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन –

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने त्रिभौना 53 लाख 55 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। यहां उन्होंने 20 लाख की लागत से पुलिया निर्माण, 7 लाख की लागत से गायत्री मंडप शेड निर्माण, 16 लाख 55 हजार रुपये की लागत से गांव में सीसी रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण तथा 10 लाख की लागत से मेन रोड से पुलिया तक सड़क निर्माण का भूमिपूजन कार्य शामिल है।

प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों के गृह प्रवेश और भूमि पूजन में भी हुए शामिल –

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने इस दौरान पीएम आवास योजना के गृह प्रवेश और भूमिपूजन में भी शामिल हुए। वे श्रीमती पुष्पा सिदार पति पन्चू सिदार के गृह प्रवेश में शामिल हुए और अपनी शुभकामनाएं दीं। इसी तरह श्रीमती इच्छा गुप्ता के आवास निर्माण में वित्त मंत्री चौधरी शामिल हुए और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

स्मार्ट मीटर के बढ़े बिजली बिल पर डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सवाल ..

मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर बोले नेता प्रतिपक्ष—तकनीकी खामी दूर करें या पुराने मीटर फिर लगाए जाएं .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के संकल्प के साथ भाजपा का सेवा संकल्प अभियान ..

सक्ती में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 15 मंडलों को सौंपे गए संत रविदास जयंती के माटीयुक्त कलश .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

उपमुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर अधिकारियों की ली बैठक ..

सक्ती, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने ली जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ..

संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए आवश्यक निर्देश , केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

11 सितंबर को सक्ती में सजेगा विकास का भव्य मंच, शिवराज-साय की मौजूदगी में होंगे कई बड़े आयोजन ..

सक्ती के जेठा कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, लखपति दीदी व पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन ,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..4 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़4 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending