Connect with us

खबर रायगढ़

संकुल पंचपारा में आयोजित पीटीएम बैठक में पालकों को अपार आईडी बनाने हेतु की गई अपील ..

Published

on

रायगढ़, छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.वी. राव एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश पटेल के मार्गदर्शन में पंचपारा संकुल के समस्त स्कूलों में माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय पंचपारा में मेगा पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों के पालकों के समक्ष विद्यालय के संकुल समन्वयक श्रवण कुमार साव के सहयोग से शासन की योजनाओं को बताते हुए अपार आईडी बनाना, छात्रवृत्ति कार्य पूर्ण करना एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर दूरेन्द्र नायक, हेमसागर साव प्राथमिक विद्यालय बाघा डोला सुनीता प्रधान, नवापारा से जयंती गुप्ता, कोशमंदा से रंजीता महाना, सुकूल भटली से किरण खलखो, मोहापाली से शोभाराम सोनवानी उपस्थित रहे।

इस मीटिंग में विद्यार्थियों के माता-पिता के द्वारा प्रश्न भी पूछे गए। विद्यालय में संपन्न तिमाही परीक्षा एवं आगामी वार्षिक परीक्षा और उनके उपलब्धि पर भी चर्चा की गई। पालकों को यह भी अवगत कराया गया कि बच्चों को जो भी गृह कार्य दिया जाता है, वे समय पर पूर्ण कर स्कूल भेजें। पालको को साइबर क्राइम से किस तरह बचा जाए, मोबाइल फोन के दुरुपयोग से कैसे बचा जाए, बच्चों की पढ़ाई को लेकर माता-पिता (पालकों) को सदैव सजग रहना है, इस संबंध में भी पालकों को जागरूक किया गया। इस बैठक में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त सभी शिक्षकों द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं योजनाओं की जानकारी दी गई।

उक्त बैठक में संकुल पंचपारा के सभी शालाओं में पदस्थ शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

स्मार्ट मीटर के बढ़े बिजली बिल पर डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सवाल ..

मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर बोले नेता प्रतिपक्ष—तकनीकी खामी दूर करें या पुराने मीटर फिर लगाए जाएं .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के संकल्प के साथ भाजपा का सेवा संकल्प अभियान ..

सक्ती में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 15 मंडलों को सौंपे गए संत रविदास जयंती के माटीयुक्त कलश .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

उपमुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर अधिकारियों की ली बैठक ..

सक्ती, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने ली जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ..

संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए आवश्यक निर्देश , केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

11 सितंबर को सक्ती में सजेगा विकास का भव्य मंच, शिवराज-साय की मौजूदगी में होंगे कई बड़े आयोजन ..

सक्ती के जेठा कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, लखपति दीदी व पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन ,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..4 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़4 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending