Connect with us

खबर सक्ती ...

पुरुषोत्तम खुंटे बने प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती के युवा प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर ..

Published

on

सक्ती, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती ब्लाक के युवा प्रकोष्ठ के नए ब्लाक अध्यक्ष के रूप में पुरुषोत्तम खुंटे की नियुक्ति पर समाज में हर्ष का माहौल है। समाज के विभिन्न पदाधिकारियों और प्रबुद्धजनों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

पुरुषोत्तम खुंटे ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. भतपहरी, प्रदेश संरक्षक विनोद भारती, जिलाध्यक्ष छोटे लाल भारद्वाज, जिला प्रवक्ता उदय मधुकर, जिला मीडिया प्रभारी योम प्रकाश लहरे, ब्लाक अध्यक्ष अमर सिंह जांगड़े और अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समाज के उत्थान के लिए कार्य करेंगे।

पुरुषोत्तम खुंटे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने राजनीति शास्त्र और अंग्रेजी में स्नातकोत्तर के अलावा बी.लिव और बी.एड की शिक्षा प्राप्त की है। पहले उनका झुकाव शासकीय नौकरी की ओर था, लेकिन सफलता न मिलने पर उन्होंने समाजसेवा के कार्यों की ओर ध्यान केंद्रित किया और समाज के विकास के प्रति अपनी सोच विकसित की।

उनकी नियुक्ति पर मनोहर खुंटे, डी.के. कुर्रे, सोहित धीरहे, देव भारद्वाज, अरुण सोनवानी, चिंटू भारद्वाज, अजीत जांगड़े, अनुपम कुर्रे, मनोहर खुंटे, मनहरण बंजारे, रामनारायण डेंसिल, कालू डेंसिल, जिला मीडिया प्रभारी योम प्रकाश लहरे, रामदीन टंडन, अशोक भारद्वाज, महिला प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती पुष्पांजलि सोनवानी, सचिव लक्ष्मण कोसरिया, जिला प्रवक्ता उदय मधुकर सहित सतनामी समाज के लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

पुरुषोत्तम खुंटे ने समाज के प्रति अपनी नई जिम्मेदारियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प व्यक्त किया है। उनके नेतृत्व में समाज में नए बदलावों की उम्मीद जताई जा रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending