Connect with us

खबर सक्ती ...

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर : विकासखंड डभरा के किरारी में 25 अक्टूबर को होगा आयोजित ..

Published

on

आमजनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और समस्याओं का त्वरित निराकरण करने लगाया जा रहा जनसमस्या निवारण शिविर ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में आमजनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के उद्देश्य से 12 जुलाई 2024 से 27 दिसम्बर 2024 तक जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय शिविर अंतर्गत 25 अक्टूबर 2024 को डभरा विकासखंड अंतर्गत हायर सेकेण्ड्री स्कूल किरारी में शिविर आयोजित किया जाएगा कलेक्टर द्वारा समस्त जिलेवासियों से उक्त शिविर में विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की गई है। कलेक्टर द्वारा विभिन्न विकासखंड के निर्धारित स्थलों पर आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर कार्यक्रम में शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित विभाग प्रमुख को शिविर पर स्वयं उपस्थित रहकर आमजन से प्राप्त आवेदन पत्रों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कब और कहां होगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन –

उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की शुरुआत 12 जुलाई 2024 को मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत आमनदुला के हायर सेकेण्ड्री स्कूल आमनदुला से की गई है। इसी क्रम में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 25 अक्टूबर 2024 को डभरा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल किरारी में आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में 08 नवम्बर 2024 को मालखरौदा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल फगुरम में, 22 नवम्बर को सक्ती विकासखंड के मिडिल स्कूल बरपालीकला में, 13 दिसम्बर को जैजैपुर विकासखंड के हाई स्कूल रायपुरा में और 27 दिसम्बर 2024 को डभरा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल टुण्ड्री में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..7 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़8 घंटे ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..19 घंटे ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी – राज्यपाल रमेन डेका ..

वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज , राज्यपाल ने टीम के सदस्यों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending