Connect with us

खबर सक्ती ...

रिहायशी इलाके में अवैध पटाखा भंडारण पर सक्ती पुलिस और सायबर टीम की बड़ी कार्यवाही, 2.14 लाख रुपये के पटाखे जब्त ..

Published

on

आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख)1(ख) और 288 BNS के तहत किया मामला दर्ज ..

सक्ती, दीपावली के पहले सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 2.14 लाख रुपये मूल्य के 23 कार्टून पटाखे जब्त किए हैं। आरोपी रिकेश अग्रवाल, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10, अखराभांठा, सक्ती को गिरफ्तार किया गया है, जिसने निर्माणाधीन मकान में अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थों का भंडारण कर रखा था, जिससे आसपास के लोगों की सुरक्षा को खतरा था।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर दीपावली के दौरान अवैध विस्फोटक सामग्री के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल (रा.पु.से.) और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में क्षेत्र में मुखबिरों को तैनात किया गया। 26 अक्टूबर 2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ने अखराभांठा में स्थित एक निर्माणाधीन मकान में अवैध रूप से पटाखे भंडारित किए हैं।

सूचना मिलने पर थाना सक्ती पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर छापा मारा, जहां बड़ी मात्रा में पटाखे मिले। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख)1(ख) और 288 BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पटाखों को जब्त कर विधिवत कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

इस कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह और उनकी टीम, सउनि संतोष पांडेय, सउनि एंथोनी एक्का, प्र.आर. प्रेमनारायण राठौर, आर. फारूख खान, राकेश राठौर, कमलेश लहरे, जितेंद्र कंवर और अलेक्सियुस मिंज का अहम योगदान रहा।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनीष कुंवर ने आम जनता से अपील की है कि दीपावली के दौरान अवैध विस्फोटक पदार्थों के खिलाफ जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा2 घंटे ago

मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश ..

BLO, ELC कोऑर्डिनेटर और स्वीप नोडल अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक संपन्न .. कोरबा, मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं के...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा ,...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

नवरात्रि से पहले प्रदेश के 31 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपये का बोनस ..

गन्ना बोनस की गणना का आधार 355 से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सहकारिता मंत्री केदार...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

बुजुर्ग महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटकर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा ..

डभरा पुलिस ने 70 हजार रुपये का मशरूका किया जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .. सक्ती, जिले के...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

मोदी के 25 वर्ष के नेतृत्व का अभिनंदन, छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया प्रस्ताव ..

पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती को मंजूरी , आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर...

खबर कोरबा9 घंटे ago

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण ..

कोरबा जिले की ग्राम पंचायत नोनबिर्री और दादरकला में बने आकर्षक बालिका शौचालय, ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान को मिल रही...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट –

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार .. बिलासपुर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा ..

‘निगम के अफसर रोज सुबह फील्ड में उतरें, अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश’ , नगरीय प्रशासन विभाग...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न ..

डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें , कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल की वार्षिक बैठक संपन्न, 19वीं बार राजेश अग्रवाल ‘राजू’ बने अध्यक्ष ..

वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, नवरात्रि में भव्य जागरण एवं 40वें वार्षिक उत्सव की तैयारियां शुरू...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending