Connect with us

खबर सक्ती ...

डोंड़की में पहली नवंबर‌ से बहेगी भगवान श्रीराम कथा की अविरल धारा ..

Published

on

डोंड़की में अखंड नवधा रामायण का 12वें वर्ष हो रहा भक्तिमय आयोजन ..

सक्ती, विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंड़की में पहली नवंबर से अखंड नवधा रामायण का भक्तिमय आयोजन शुरू होने जा रहा है। यह भक्तिमय आयोजन 1 नवंबर से आगामी 10 नवंबर 2024 तक चलेगा। इसकी शुरुआत पहली नवंबर को कलश स्थापना के साथ होगी वहीं समापन 10 नवंबर को सहस्त्रधारा स्नान के साथ होगी। इस संबंध में डोंड़की निवासी तथा श्याम स्वीट्स के संचालक जगेश्वर गबेल ने बताया कि डोंड़की में अखंड नवधा रामायण का यह 12वें वर्ष का आयोजन है। आयोजन को आकर्षक व रोमांचकारी बनाने आयोजन समिति ने मानस प्रेमी कलाकारों के लिए पुरस्कारों की व्यवस्था की है। कार्यक्रम के दौरान नौ दिनों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कलाकारों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 9100रू, द्वितीय को 7100रू तीसरे स्थान पर रहने वाले को 5100 रू, चौथे स्थान प्राप्त कलाकारों को 4100रू तथा इसी क्रम में पांचवें, छठे, सातवें तथा आठवें स्थान प्राप्त कलाकारों को क्रमश: 3100रू, 2500रू, 2100रू, तथा 1500रू पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा। इस हेतु फाइनल प्रतियोगिता 10 नवंबर की रात आठ बजे से प्रारंभ होगी। अखंड नवधा रामायण के इस भक्तिमय आयोजन के मद्देनजर गांव में भक्तिमय वातावरण निर्मित होने लगा है। वहीं आयोजन समिति मानस प्रेमियों को पांपलेट आदि प्रेषित कर कार्यक्रम की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाई जा रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending