Connect with us

खबर रायगढ़

5 नवम्बर को राज्योत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगी शाम ..

Published

on

लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया होंगे मुख्य अतिथि ,

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में होगा आयोजन ..

रायगढ़, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह का जिला स्तरीय आयोजन 5 नवम्बर 2024 को संध्या 5.30 बजे से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ में होगा। राज्योत्सव समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया होंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं के संबंध में प्रदर्शनी लगाई जाएगी व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह के शुभारंभ के अवसर पर 5 नवम्बर को संध्या 6.30 बजे से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें सुश्री गीतिका वैष्णव एवं साथी कलाकार गणेश वंदना एवं राज्यगीत की प्रस्तुति देंगे। तत्पश्चात स्नेहा परिमिता स्वाईन एवं साथी (शरद वैष्णव) द्वारा कथक शिव वंदना-अद्र्धनारीश्वर एवं ओ.पी. जिंदल स्कूल तराईमाल करमा लोक नृत्य पर प्रस्तुति देंगे। इसी तरह पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तमनार द्वारा संबलपुरी लोक नृत्य, सेन्ट टेरेसा स्कूल रायगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, साधुराम विद्या मंदिर रायगढ़ द्वारा भरतनाट्यम वाराह अवतार, सरदार वल्लभभाई पटेल शास.उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम रायगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, सेन्ट जेवियर स्कूल रायगढ़-लावणी, मराठी लोक नृत्य पर प्रस्तुति देंगे। समारोह में देवेश शर्मा जसगीत की प्रस्तुति देंगे। इसी तरह श्रीमती पूजा जैन एवं समूह, रायगढ़ द्वारा कथक तथा रायगढ़ के विजय सिंह एवं समूह छत्तीसगढ़ी लोक मंच पर प्रस्तुति देंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

अवैध धान भंडारण पर दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त ..

कोचिया, बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा ..

मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया जोर...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने किया ऑडिट पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ, वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को बताया सुशासन का आधार , लेखा...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

मुख्य अतिथि के इंतजार में बीत गया जिले का जनजातीय गौरव दिवस, नहीं पहुंचे प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ..

ई-आमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रूप में था नाम, समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर और एसपी सहित जनप्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर महिला को कर रहा था परेशान, आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल .. सक्ती, सोशल मीडिया...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

धान खरीदी केंद्रों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, मसनिया खुर्द और खैरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

किसानों की सुविधा और पारदर्शी खरीदी पर जोर, डेनेज-तिरपाल से लेकर पेयजल एवं तकनीकी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, बारदाने से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की कमान अपर कलेक्टर नवीन भगत को, बनाए गए नोडल अधिकारी ..

19 नवंबर को बाराद्वार के अंबेडकर भवन में होगा जिला स्तरीय आयोजन, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending