Connect with us

खबर रायगढ़

श्री राम लला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का छठा जत्था हुआ रवाना ..

Published

on

107 यात्री अयोध्या धाम के साथ-साथ काशी विश्वनाथ के करेंगे दर्शन ..

रायगढ़, श्री राम लला दर्शन योजना के तहत अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रायगढ़ जिले से श्रद्धालुओं का छठा जत्था आज सुबह 6.30 बजे रवाना हुआ। श्रद्धालु बस से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां से वे स्पेशल आस्था ट्रेन से आगे के सफर के रवाना हुए।

इस जत्थे में जिले से कुल 107 यात्री शामिल हो रहे हैं। इनमें 79 ग्रामीण क्षेत्रों से हैं और 28 शहरी क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल हैं। श्रद्धालुओं का दल 09 नवंबर को वापस लौटेगा। चार दिवसीय यात्रा के दौरान यात्री अयोध्या धाम के साथ वाराणसी में काशी विश्वनाथ के भी दर्शन करेंगे।

यात्रियों के सहयोग के लिए जिला प्रशासन की ओर से 3 सहायकों का दल भी साथ जा रहा है। जिसमें एक चिकित्सा सहयोगी भी शामिल है। राम लला दर्शन योजना की शुरुआत मार्च 2024 से हुई है। जिसमें बारी-बारी प्रदेश के हर जिले से श्रद्धालुओं की टोली अयोध्या और काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जाती है। रायगढ़ जिले से अब तक 5 दल में साढ़े पांच सौ से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर चुके हैं। जिले से पहला जत्था 11 मार्च 2024 को रवाना हुआ था।

उत्साह में सराबोर दिखे श्रद्धालु –

अयोध्या धाम जाने वाले जिले के पहले जत्थे में शामिल श्रद्धालु भक्ति भाव और उत्साह में सराबोर दिखे। अज सुबह प्रभु श्री राम के जयकारे के साथ सफर की शुरुआत कर रहे जिले वासियों ने इसे सौभाग्य का पल बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शासन की इस नेक पहल से हमें अयोध्या धाम के नि:शुल्क यात्रा का सुअवसर मिल रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

डोंगिया सुलोनी में 10 से 12 फरवरी तक परम पूज्य श्री असंग साहेब का तीन दिवसीय सुखद सत्संग एवं अमृत कथा ..

रामकुमार–गीता गबेल के आतिथ्य में होगा भव्य आध्यात्मिक आयोजन, प्रतिदिन सत्संग व रात्रि भंडारा .. रामकुमार–गीता गबेल ने की सपरिवार...

खबर खरसिया ..24 घंटे ago

नहर मरम्मत व साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि – रविन्द्र गवेल ..

किसानों को मिलेगी बेहतर सिंचाई सुविधा, नहर व कुलाबा निर्माण कार्यों का जमीनी जायजा .. खरसिया, क्षेत्र के किसानों को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एडीआईपी योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए मूल्यांकन एवं मापन शिविर आयोजित, 17 से 20 फरवरी तक ..

सक्ती, जिले के दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती की प्रबंध समिति का निर्वाचन 16 फरवरी को ..

सक्ती, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती की प्रबंध समिति के सदस्यों का निर्वाचन आगामी 16 फरवरी 2026 को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान ..

जिले के दो विकासखंड सक्ती–डभरा में 14 दिवसीय महिला उद्यमिता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन .. सक्ती, जिले के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में ‘फिस्कल फ्रंटियर 2026’ को जबरदस्त प्रतिसाद ..

GST ट्रिब्यूनल पर गहन मंथन, सुप्रीम कोर्ट के जज व वित्त मंत्री सहित उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में कल 09 फरवरी को परम पूज्य श्री असंग साहेब का भव्य आगमन, विशाल शोभायात्रा की तैयारी ..

बाजे-गाजे, करमा नृत्य व आतिशबाजी के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 10 से 12 फरवरी तक तीन दिवसीय सत्संग-अमृत कथा का...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

दश्कर्म व चंदनपान कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी स्वर्गीय तुलाराम हरदिहा व सतीश चंद्र पटेल को श्रद्धांजलि ..

खरसिया, खरसिया क्षेत्र में स्वर्गीय तुलाराम हरदिहा एवं स्वर्गीय सतीश चंद्र पटेल के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

मुलमुला–अकलतरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार ..

शासकीय गोदाम के पीछे जुए पर रेड, 7,110 रुपये नकद व तास पत्ती जब्त .. जांजगीर-चांपा, जिले में जुआ एवं...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन का प्रहार, 7 हाईवा जब्त ..

जांजगीर-चांपा में रेत माफिया पर सख़्ती, कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending