Connect with us

खबर बिलासपुर

कमिश्नर ने बिलासपुर, मुंगेली और जांजगीर-चांपा जिलों का किया निरीक्षण ..

Published

on

तौल में पायी गड़बड़ी, धान खरीदी प्रभारी को निलंबित करने दिए निर्देश ,

आंगनबाड़ी में नहीं मिले एक भी बच्चे, सुपरवाईजर निलंबित ,

निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण का भी किया अवलोकन ..

बिलासपुर, संभागायुक्त महादेव कावरे ने बिलासपुर, मुंगेली और जांजगीर-चांपा जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी और आंगनबाड़ी केंद्रों में गंभीर लापर वाहियां पाई गईं, जिसके चलते संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

मुंगेली जिले के चंदखुरी धान खरीदी केंद्र में तौल में गड़बड़ी पाए जाने पर खरीदी प्रभारी भुवनेश्वर साहू को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। संभागायुक्त ने धान का तौल खुद करवाया, जिसमें 40 किलोग्राम बोरे का वजन 41.33 किलोग्राम पाया गया। इस पर सहायक पंजीयक सहकारिता को संबंधित प्रभारी को निलंबित करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार जांजगीर-चांपा जिले के अमरताल गांव में आंगनबाड़ी केंद्र-2 का निरीक्षण किया गया, जहां एक भी बच्चा उपस्थित नहीं मिला। इसके चलते महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर श्रीमती अनीता साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

निर्वाचक नामावली और शासकीय योजनाओं का निरीक्षण –

संभागायुक्त ने जांजगीर-चांपा के अमरताल में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद मुंगेली जिले के सरगांव में शासकीय कन्या उमावि और आत्मानंद बालक उमावि का निरीक्षण किया।

बिलासपुर जिले के रहंगी में निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता जांची। इसके अलावा हिर्री धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरा लगवाने और किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कड़े निर्देश –

कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में निर्धारित मात्रा में तौल सुनिश्चित करने और किसानों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने पर जोर दिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..4 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर4 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा5 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़6 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...6 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending