Connect with us

खबर बिलासपुर

सीपत पीएचसी का 1 करोड़ की लागत से होगा रिनोवेशन ..

Published

on

कलेक्टर ने अस्पताल का किया निरीक्षण ,

डॉक्टरों और इंजीनियरों के साथ बैठकर बनाई कार्ययोजना ,

अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को दें कंबल ..

बिलासपुर, सीपत स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) का लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से रिनोवेशन किया जावेगा। विभिन्न योजनाओं के कन्वर्जेंस से राशि जुटाई जाएगी। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस सिलसिले में अस्पताल भवन और परिसर का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों और इंजीनियरों के साथ बैठकर इसकी कार्ययोजना बनाई। उन्होंने अगले तीन महीने में यह कार्य पूर्ण करने की जिम्मेदारी कार्य एजेंसियों को दी।

कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में बने शासकीय आवास गृहों में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याएं भी सुनी और रिनोवेशन की कार्ययोजना में इसे शामिल करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इलाज कराने आए मरीजों से भी मुलाकात कर अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। महिला वार्ड भी गए। उनसे चर्चा कर प्रसव सुविधा के बारे में पूछताछ की। बताया गया कि बीते रात 3 प्रसव हुए हैं। जच्चा – बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। महीने भर में औसतन 90 प्रसव दर्ज होते हैं। उन्होंने कहा कि ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को कंबल वितरित किए जाए। अगले तीन दिन में जिले की सभी अस्पतालों में उपलब्ध हो जाएं। कलेक्टर ने मुख्यालय में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए उनके आवास की मरम्मत और पेयजल की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में सिम्स के दो खाली पड़े हॉस्टलों का इस्तेमाल मेडिकल वार्ड के रूप में करने की अनुमति भी प्रदान की।

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव, पीएचसी प्रभारी डॉक्टर आकांक्षा दुबे, डीपीएम पीयूली मजूमदार, जनपद पंचायत सीईओ जेआर भगत, आरईएस ईई और सीजी एमएससी के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़4 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending