Connect with us

खबर सक्ती ...

धान ख़रीदी में भाजपा सरकार पर वादा खिलाफ़ी का आरोप – अर्जुन राठौर ..

Published

on

चुनावी वादे और ज़मीनी हकीकत में अंतर पर सवाल ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य की एक मात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने धान ख़रीदी में भाजपा सरकार पर वादा खिलाफ़ी का आरोप लगाते हुए कहा चुनाव के समय भाजपा ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ 3100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य में धान ख़रीदने का वादा किया था और सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ियों के साथ धोखा करते हुए धान की क़ीमत रुपए 3100/- के स्थान पर प्रति क्विंटल रुपए 2300/- प्रदान कर रही जिसका परिणाम भाजपा को पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव मे भुगतना पड़ेगा। उन्होंने धान की कीमत का भुगतान प्रति क्विंटल रुपए 3217 रूपय में देने की माँग करते हुए कहा 3100 रूपय भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किया था जबकि केन्द्र सरकार ने धान का समर्थन मूल्य रुपए 117/- बढ़ा दिया है इसलिए इस वर्ष धान की खरीदी रुपए 3100 /- से बढ़ाकर रुपए 3217/- किया जाये। उन्होंने कहा विष्णु सरकार ने इस बार 160 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है जिसके लिए 14 नवंबर से 31 जनवरी तक का समय निर्धारित किया गया है। लेकिन सरकार की धान ख़रीदी की गति बता रही है कि सरकार अपने निर्धारित लक्ष्य से कोसो दूर है और सरकार को धान ख़रीदी की निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करना संभव नहीं है जो छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसानों के साथ अन्याय होगा। उन्होंने कहा विष्णु सरकार ने यह घोषणा किया है कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान ख़रीदा जाएगा जबकि ग़लत अनावरी रिपोर्ट के आधार पर 9 से 14 क्विंटल ही प्रति एकड़ धान ख़रीदा जा रहा है, भाजपा ने चुनाव के समय घोषणा किया था कि धान विक्रय के बाद 72 घंटे के अंदर किसानों के खाते में पैसा आयेगा लेकिन जानकारी के अनुसार जो लोग 14 नवंबर को धान बेचे है उनके खाते में रकम नहीं आया है, जो रकम किसानों के खाते में आ रहा है वह एक मुस्त 3100 नहीं है बल्कि मात्र 2300 रूपय प्रति क्विंटल ही किसानों के खाते में आ रहा है जिससे भाजपा की कथनी और करनी में अंतर स्पष्ट रूप से दर्शित हो रहा है जिसका सबक़ भाजपा को जनता सिखाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास को मिल रही अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री .. रायपुर, मुख्यमंत्री...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..13 घंटे ago

13 से 19 जुलाई तक जिला अस्पताल में किशोरियों को निशुल्क लगेगा एचपीवी वैक्सीन ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं के लिए 13 से 19 जुलाई तक जिला...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..13 घंटे ago

30 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए ने उपचार और पोषण सुधार का उठाया जिम्मा ..

कलेक्टर की पहल को मिला चिकित्सकों का साथ, एक माह बाद फिर होगा बच्चों के स्वास्थ्य का मूल्यांकन .. सारंगढ़-बिलाईगढ़,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..13 घंटे ago

कलेक्टर के सख्त निर्देश: स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने 12 सूत्रीय आदेश जारी ..

कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध, हर माह होगा सामूहिक पुस्तक वाचन, सभी विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

‘चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन ..

धमतरी के 10 वर्षीय त्रिशांत का हुआ सफल और पूर्णतः निःशुल्क हृदय ऑपरेशन , लाडले को स्वस्थ देख परिजनों की...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती में संगठन को मिली नई मजबूती, दीपक अग्रवाल बने जिला मुख्यालय प्रभारी ..

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, जिला मुख्यालय की कमान संभालेंगे अब दीपक अग्रवाल .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

परसदा खुर्द में दिल दहला देने वाली वारदात: 13 वर्षीय बालक की हत्या कर खेत में दफनाया, 40 घंटे में आरोपी गिरफ्तार ..

पैसों का लालच देकर ले गया, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट: शव खेत में गाड़कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश...

खबर रायगढ़21 घंटे ago

🚨 मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद ने लगाये “हिंन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद” ..

🚨 एनडीपीएस एक्ट मामले में जेल में निरूद्ध आरोपी वसीम पर महिला थाना में दर्ज है प्रताड़ना, राजद्रोह और राष्ट्रीय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पुरानी पेंशन सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ का धरना, 15 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन कामबंद की चेतावनी ..

रायपुर, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने पुरानी पेंशन बहाली सहित सात सूत्रीय मांगों को...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने संभाली स्वच्छ सूरजपुर अभियान की कमान, जिला स्तरीय श्रमदान में किया जनभागीदारी का आह्वान ..

बड़कापारा छठ तालाब परिसर में श्रमदान व पौधारोपण, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा .. सूरजपुर, “स्वच्छ...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending