Connect with us

खबर सक्ती ...

विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2024-25 का होगा आयोजन ..

Published

on

सक्ती, संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्ती के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन सभी विकासखण्ड मुख्यालय में किया जाना है। जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत- सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गीत, व्यक्तिगत लोक नृत्य, व्यक्तिगत लोक गीत, लाइफ स्किल कार्यक्रम के अंतर्गत- कहानी लेखन, चित्रकला, वक्तव्य कला, तात्कालिक भाषण, कविता, थीमेटिक कार्यक्रम के अंतर्गत- विज्ञान मेला, युवा कृति कार्यक्रम के अंतर्गत- हस्तशिल्प, टेक्सटाइल, कृषि उत्पाद सहित अन्य कार्यक्रम के अंतर्गत- रॉक बैंड को सम्मिलित किया गया है।

जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त युवा उत्सव प्रतियोगिता के अंतर्गत 15 वर्ष से 29 वर्ष तक के महिला, पुरूष प्रतिभागीयों को भाग लेने की पात्रता होगी। विकासखण्ड स्तर में आयोजित युवा उत्सव में भाग लेने हेतु कोई भी प्रतिभागी जिनकी आयु 15 वर्ष से 29 वर्ष तक है वे अपने विकासखण्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से संपर्क कर उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अपना पंजीयन करा सकते है। विकासखण्ड स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी या दल को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्रता होगी। प्रत्येक स्तर पर भाग लेने वाले खिलाडियों की जानकारी निर्धारित पंजीयन प्रपत्र में की जावेगी। विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी अपने विकासखण्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से संपर्क कर दिनांक 05 दिसंबर 2024 तक अपना पंजीयन करा सकते है। जिससे विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तरीय आयोजित युवा उत्सव में शामिल कराया जा सकें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन ..

धार्मिक और सामाजिक संगठनों सहित आयोग, निगम, मंडल के पदाधिकारियों ने दिए सुझाव .. ​रायपुर, समान नागरिक संहिता के लिए...

खबर रायगढ़4 दिन ago

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर जांच, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैम्पल ..

त्योहारी सीजन में खाद्य गुणवत्ता पर प्रशासन की नजर, चावला रेस्टोरेंट एवं कलाकंद मिठाई दुकान से लिए गए नमूने .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

ईद मिलादुन्नबी पर सक्ती मुस्लिम समाज की ऐतिहासिक पहल, विशाल रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, कौमी एकता की दिखी मिसाल ..

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान से दिया मानवता का पैगाम, मुस्लिम जमात के शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

जैजैपुर में कोटपा एक्ट के तहत तंबाकू उत्पादों पर कार्रवाई, 29 दुकानदारों से 3,700 रुपये जुर्माना वसूला ..

शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में चला सघन जांच अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी कड़ी कार्रवाई...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन से की सौजन्य मुलाकात ..

संगठन की गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों से कराया अवगत, जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं का उठाया मामला .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय में गूंजा ‘खेलो इंडिया संवाद 2026’ का संदेश ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को विद्यार्थियों ने सुना, खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द का किया औचक निरीक्षण ..

बच्चो के गुणवत्तायुक्त शिक्षा और भोजन व्यवस्था में ना बरती जाए किसी भी प्रकार की लापरवाही – कलेक्टर श्रीमती जयश्री...

Uncategorized4 दिन ago

खाद्य सुरक्षा को लेकर जिलेभर में चला 7 दिवसीय विशेष जांच अभियान ..

“बने खाबो–बने रहिबो 2.0” थीम पर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए .. सक्ती, कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

नेपाल आपदा में जिले से लापता लोगों की तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने प्रशासन ने की अपील ..

जिला प्रशासन अंतर्गत संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ, सीएमओ या अन्य किसी भी नजदीकी शासकीय कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी को जानकारी...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ इस्तकबाल ..

गुलाब के फूल बांटकर दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम — मक्का-मदीना की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending