खबर सक्ती ...
सक्ती पुलिस ने अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार ..

धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी को भेजा जेल ..
सक्ती, पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम जामपाली निवासी सोपाल सतनामी (60) को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोपाल सतनामी अपने घर के आंगन में कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रख रहा है।
सूचना के आधार पर निरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मौके पर 05 लीटर की एक पीली जेरिकेन में 05 लीटर तथा 01 लीटर की प्लास्टिक बोतल में 01 लीटर शराब कुल 06 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत 600 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी से वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह ऐसा कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी सोपाल सतनामी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में प्र. आरक्षक उमेश साहू, आरक्षक यादराम चंद्रा, गणेश साहू और महिला आरक्षक दिव्यांयशा गोंड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login