Connect with us

खबर सक्ती ...

शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यों में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई ..

Published

on

भ्रष्टाचार के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल का कड़ा रुख ,

विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने का आश्वासन ..

सक्ती, विधानसभा क्षेत्र सक्ती में शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार पर सख्त रवैया अपनाते हुए विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष के प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने कहा कि विकास कार्यों में अनियमितता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गिरधर जायसवाल ने प्राथमिक विद्यालय रगजा के परिसर में हुए निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि हाल ही में लगाए गए पेवर ब्लॉक और बाउंड्रीवाल कुछ ही महीनों में खराब हो गए हैं, जबकि इनके निर्माण में लगभग 17-18 लाख रुपये खर्च हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत स्वीकृत इस कार्य में सरपंच को कार्य एजेंसी बनाया गया था, लेकिन निर्माण किसी अन्य व्यक्ति द्वारा किया गया, जो अनियमितता की ओर इशारा करता है।

श्री जायसवाल ने कहा कि इस भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मामले की जानकारी नेता प्रतिपक्ष को दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा क्षेत्र सक्ती के अन्य स्कूलों में चल रहे सभी विकास कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा।

श्री जायसवाल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार अपने चरम पर हैं। कानून-व्यवस्था कमजोर हो चुकी है, और प्रशासनिक अधिकारियों में किसी भी प्रकार का डर नहीं है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से समयबद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

इस अवसर पर श्री जायसवाल ने यह भी सुनिश्चित किया कि क्षेत्र के सभी विकास कार्य गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending