Connect with us

खबर सक्ती ...

नगर पालिका विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने 14 लाख रूपये से बनने वाले दो आरसीसी नाली निर्माण का किया भूमि पूजन ..

Published

on

डॉ. चरणदास महंत के मार्गदर्शन में सक्ती नगर का विकास जारी ..

सक्ती, नगर के वार्ड क्रमांक 17 में लंबे समय से चली आ रही पानी निकासी की समस्या का समाधान करने के उद्देश्य से 14 लाख रुपये की लागत से दो आरसीसी नालियों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन नगर पालिका विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन के द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती रीना गेवाडीन के प्रयास से इस निर्माण कार्य को स्वीकृत किया गया।

विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने कहा कि हमारे विधायक डॉ. चरणदास महंत और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल के नेतृत्व में सक्ती नगर का विकास तेजी से हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में नगर के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड और नाली निर्माण जैसे कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड क्रमांक 17 में नाली निर्माण शुरू होने से बरसात के मौसम में वार्डवासियों को पानी घुसने और जलभराव की समस्याओं से राहत मिलेगी।

5 लाख रुपये की लागत से आंबेडकर चौक से सोंठी चौक तक आरसीसी नाली बनेगी।

9 लाख रुपये की लागत से अमीन किराना से महामाया ट्रेडर्स तक नाली निर्माण होगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में पूर्व पार्षद मनोहर खूंटे, ताहिर खान, शिव प्रधान, जीवनलाल, सुरेश डेंसिल, गणेश दास और इंजीनियर सहित नगर के दर्जनों नागरिक उपस्थित रहे।


विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने बताया कि पानी निकासी को चाक-चौबंद बनाने के लिए विभिन्न वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं। समय-समय पर हमारे विधायक डॉ. चरणदास महंत जी के द्वारा वार्डवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..6 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देश पर सरसीवा–हसौद मार्ग की मरम्मत में आई तेजी, गड्ढों पर हो रहा डामरीकरण ..

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की थी सड़कों की स्थिति की समीक्षा, लोक निर्माण विभाग को दिए थे तत्काल...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शक्तिकुंज सक्ती में चैतन्य देवियों की झांकी का शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु ..

बीके तुलसी बहन ने कराया मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां ज्ञानगंगा और मां सरस्वती के चैतन्य स्वरूप का दर्शन; 19...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending