Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती: कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नरेश गेवाडीन और रीना गेवाडीन के नाम चर्चा में ..

Published

on

नरेश गेवाडीन: अनुभव और संगठन की मजबूत पकड़ ,

रीना गेवाडीन: महिला नेतृत्व और सामाजिक सक्रियता का प्रभाव ..

सक्ती, नगर पालिका परिषद सक्ती में अध्यक्ष पद की सीट सामान्य घोषित होने के बाद से नगर में और विभिन्न राजनीतिक दलों में इस पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। खासकर कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों के नाम पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

वर्तमान में कांग्रेस से प्रमुख रूप से दो नाम उभरकर सामने आ रहे हैं – नरेश गेवाडीन और रीना गेवाडीन। दोनों ही स्थानीय राजनीति में काफी सक्रिय और प्रभावशाली व्यक्तित्व माने जाते हैं।

नरेश गेवाडीन का अनुभव और कद –

नरेश गेवाडीन का राजनीतिक अनुभव लगभग 25 वर्षों का है। वे पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष जैसे पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डा चरणदास महंत के नगर पालिका में प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा वे जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के महामंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठन में मजबूत पकड़ के कारण वे कांग्रेस के लिए एक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

रीना गेवाडीन की सक्रियता और लोकप्रियता –

दूसरी ओर, रीना गेवाडीन वर्तमान में नगर पालिका सभापति हैं और पूर्व में उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। वे महिला कांग्रेस और सामाजिक गतिविधियों में काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी सक्रियता और जनता के बीच लोकप्रियता उन्हें इस दौड़ में मजबूत बनाती है। वर्तमान में वे कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी हुई हैं, जिससे उन्हें व्यापक समर्थन मिल सकता है।

चरणदास महंत का समर्थन किसके साथ?

डॉ. चरणदास महंत का इस चुनाव में बड़ा प्रभाव रहेगा। चर्चा है कि वे दोनों ही दावेदारों के साथ नजदीकी संबंध रखते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि महंत किसे प्राथमिकता देते हैं।

चुनाव पर सबकी नजर –

सक्ती नगर में कांग्रेस के लिए यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण होगा। पार्टी की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का चयन स्थानीय और संगठन स्तर पर कई समीकरणों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस किसे अपना चेहरा बनाती है और क्या यह निर्णय पार्टी को मजबूत कर पाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..9 घंटे ago

सामाजिक सेवा के कार्यों के साथ मनाया गया अविनाश सिंह का जन्मदिन, रक्तदान व वृक्षारोपण से दिया जनसेवा का संदेश ..

भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति के सचिव अविनाश सिंह के जन्मदिन पर सेवा के कई आयोजन, आठ गांवों के प्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बाराद्वार थाना परिसर में हुआ ‘एकता वृक्षारोपण’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में बाराद्वार थाने में हुआ वृक्षारोपण, सरदार पटेल जी की जयंती पर दिया हरियाली...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

अड़भार नगर पंचायत के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, वृक्षारोपण के साथ समारोह सम्पन्न ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव की मौजूदगी में अड़भार नगर पंचायत के...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, 20 दुकानों पर चालानी कार्रवाई ..

कोटपा अधिनियम के तहत 3,350 रुपये का अर्थदंड वसूला, 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री नहीं करने की दी...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सक्ती मे स्व. बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, डॉ. चरणदास महंत ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान ..

श्रद्धांजलि के साथ सेवा का संकल्प: स्व. बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर फल वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और शिक्षक...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending