Connect with us

खबर सक्ती ...

सनी लियोनी के नाम पर महतारी वंदन का भुगतान ! दोषियों पर कार्यवाही की माँग – अर्जुन राठौर ..

Published

on

सक्ती, छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण “महतारी वंदन” योजना, जो माताओं और बहनों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, इस में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। बस्तर जिले में इस योजना के तहत भुगतान बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम पर कर दिया गया। इस विवादास्पद घटना ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं में खामी और संभावित भ्रष्टाचार की ओर संकेत किया है।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह योजना छत्तीसगढ़ की माताओं और बहनों के लिए बनाई गई है, न कि फिल्मी अभिनेत्रियों के लिए। यह घटना सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही को दर्शाती है। उन्होंने मामले की गहन जांच की मांग की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा गलत भुगतान की वसूली करने की बात कही।

राठौर ने कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल सरकारी योजनाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करती हैं, बल्कि जरूरतमंदों को उनके हक से भी वंचित करती हैं। उन्होंने सरकार से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो।

यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है, और सरकार से इस पर जल्द कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...51 मिनट ago

भाजपा मंडल भौथिया की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर ..

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कोरबा प्रभारी कृष्णकांत चंद्रा ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन विस्तार का मंत्र , मंडल प्रभारी रामनरेश यादव...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

हवाई फायरिंग विवाद के बीच SP अंकिता शर्मा के समर्थन में उतरे अवधेशानंद गिरी महाराज ..

शस्त्र पूजन को बताया नारी शक्ति, सांस्कृतिक स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरक आदर्श, सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस .....

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

नंदनवन जू में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत ..

2012 में गुवाहाटी से लाई गई थी, वृद्धावस्था के कारण निधन; पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने दी अंतिम विदाई...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

वर्षों से फरार चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, सक्ती पुलिस ने न्यायालय में किया पेश ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में कार्रवाई, अलग-अलग स्थानों से पतासाजी कर पकड़े गए वारंटी .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत 27 अक्टूबर को सक्ती आएंगे नाना पटोले ..

डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर सहित कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारी और स्थल चयन को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

धान खरीदी की तैयारियों की कलेक्टर जयश्री जैन ने की समीक्षा, रकबे में अंतर वाले किसानों की बनेगी सूची ..

ग्राम पंचायतों में मुनादी और घर-घर संपर्क कर किसानों को दी जाएगी जानकारी, समय-सीमा में रकबा मिलान के निर्देश .....

खबर राजनांदगांव ..1 दिन ago

बडी खबर: साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग पर घिरीं ‘लेडी सिंघम’, आईजी ने मांगा स्पष्टीकरण ..

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन के दौरान की थी हर्ष फायरिंग , पुलिस मुख्यालय ने मामले को लिया...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई, सालासार विहार के प्रमोटर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना ..

रायपुर जिले मे स्थित सालासार विहार परियोजना में नियमों के उल्लंघन पर प्राधिकरण की सख्ती , रेरा अधिनियम की धारा...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

दशहरा महोत्सव को सफल बनाने में राजकुमार अग्रवाल (राजू भैया) की रही अहम भूमिका ..

जन्मदिन पर मारवाड़ी युवा मंच के साथियों ने उनके निवास पहुंचकर दी बधाई, केक काटकर मनाया उत्सव , विजयादशमी महोत्सव...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये ..

छत्तीसगढ़ के करीब 7,900 नगर सैनिकों को मिलेगा लाभ, प्रतिदिन 1,029 रुपये के मानदेय का प्रस्ताव .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending