खबर सक्ती ...
कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, धान खरीदी केंद्र और शासकीय उचित मूल्य दुकान का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, धान खरीदी केंद्र और शासकीय उचित मूल्य दुकान पोरथा का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर तोपनो ने स्वास्थ्य केंद्र पोरथा का निरिक्षण करते हुए उपलब्ध कराए जा रहे बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरिक्षण के दौरान कलेक्टर तोपनो द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लेबर रूम, महिला व पुरुष मरीज के भर्ती वार्ड, लेब आदि का निरीक्षण किया गया। उन्होंने दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध दवाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी कर्मचारियों के साथ बैठक लेते हुए स्वास्थ्य सुविधाओ को और बेहतर करने के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा धान खरीदी केंद्र पोरथा का निरिक्षण करते हुए धान स्टेकिंग व्यवस्था, तौलाई, नमी की जाँच व्यवस्था सहित अन्य कार्यों की जानकारी लेते हुए शासन के निर्देशानुसार सुव्यवस्थित धान खरीदी कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान पोरथा का निरीक्षण करते हुए वितरित किये जा रहे सामग्रियों की जानकारी ली गई तथा संबंधित कर्मचारियों को शासन के नियमानुसार सुव्यवस्थित राशन सामग्री वितरण करने के निर्देश दिए गए।

निरिक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, पीएचसी पोरथा की प्रभारी चिकित्सक डॉ तनुजा कुंवर, फील्ड स्टॉफ धनीराम राठौर, आरएमए समेत स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग के संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login