Connect with us

खबर सक्ती ...

नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष पद हेतु भारतीय जनता पार्टी से सिंधी समाज से प्रथम आवेदनकर्ता बने सुरेश कृपलानी ..

Published

on

व्यापार, राजनीति और समाजसेवा में सक्रिय योगदान ..

सक्ती, आगामी नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी से सिंधी समाज के प्रतिष्ठित व्यापारी और समाजसेवी सुरेश कृपलानी ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल के समक्ष आवेदन जमा कर पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने का निवेदन किया।

आपको बता दे की सुरेश कृपलानी क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यापारी हैं और सुनिल ट्रेडर्स के माध्यम से आलू-प्याज के थोक विक्रेता के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे समाज सेवा और राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

सुरेश कृपलानी ने क्षेत्र में थोक सब्जी व्यापार संघ के सदस्य के रूप में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और सामाजिक हितों के लिए कार्य किए हैं। उनका मानना है कि वे नगर पालिका अध्यक्ष पद के माध्यम से सक्ती की जनता और समाज के लिए विकास कार्यों को नई दिशा दे सकते हैं।

दावेदारी का उद्देश्य –

सुरेश कृपलानी ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा, “मेरा उद्देश्य सक्ती नगर के विकास को गति देना और समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा करना है। मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी मुझे इस पद के योग्य समझेगी और जनता की सेवा का अवसर प्रदान करेगी।”

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सक्ती नगर पालिका के आगामी चुनावों में उनकी उम्मीदवारी पर सभी की निगाहें टिकी हैं। सिंधी समाज ने उनकी दावेदारी का स्वागत किया है और उनके समर्थन में खड़ा होने का आश्वासन दिया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा4 घंटे ago

बडी खबर: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन की नजर, आकस्मिक निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित ..

मान्यता के मापदंडों और शैक्षणिक सुविधाओं की होगी जांच, कलेक्टर ने जारी किया आदेश .. कोरबा, जिले में संचालित मान्यता...

खबर सूरजपुर ..4 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील की जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था, अवैध धान की आवक रोकने 4 चेक पोस्ट तैनात, सभी 9 तहसीलों में उड़नदस्ता दल सक्रिय ..

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों की सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर दिया जोर, कोचियों-बिचौलियों...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

बड़ी खबर: 137 कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित कीमतों का लाभ मरीजों तक पहुँचाना अनिवार्य ..

निर्धारित कीमत से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई; अस्पतालों और दवा विक्रेताओं को मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश .....

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

पारदर्शिता और सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ हो धान खरीदी, किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो: खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ..

खाद्य सचिव ने अभनपुर, पचेड़ा और केंद्री धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सौजन्य...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी : सक्ती जिले में अब तक 82.40 क्विंटल धान का उपार्जन ..

129 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से हो रही खरीदी, 18 नवंबर के लिए 9 केंद्रों में 326 क्विंटल का टोकन...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सुशासन के दावों के बीच बिजली कनेक्शन के लिए जनदर्शन में गुहार, आखिर आम आदमी की सुनवाई कहां? ..

घरेलू विद्युत कनेक्शन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद श्यामलाल राठौर को जनदर्शन का सहारा, मंगलवार को...

खबर रायगढ़8 घंटे ago

🚨 शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई, मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां आरोपिया मीरा सोनवानी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

19 से 25 नवंबर तक सकरेली कला में होगा श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का भव्य आयोजन ..

कथावाचक नारायण दास महाराज जी अपनी अमृतमयी वाणी से कराएंगे शिव महापुराण कथा का रसपान, रोशन लाल पटेल ने दी...

खबर सूरजपुर ..14 घंटे ago

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर कलेक्टर रेना जमील सख्त, समय-सीमा से बाहर लंबित मामलों को शत-प्रतिशत निपटाने के निर्देश ..

फौती नामांतरण, सीमांकन, डायवर्सन और त्रुटि सुधार के मामलों की अनुविभाग एवं तहसीलवार की समीक्षा, आमजन से जुड़े प्रकरणों को...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending