Connect with us

ख़बर रायपुर

नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान ..

Published

on

आचार संहिता के साथ शुरू होगा चुनावी माहौल ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल आज फूंका जाएगा। चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। इस घोषणा के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि 25 फरवरी से पहले चुनाव की पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन पर नजर रखी जाएगी, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से संचालित हो सके।

मुख्यमंत्री का व्यस्त कार्यक्रम –


चुनाव की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का दिन व्यस्त रहेगा। मुख्यमंत्री आज भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम न्यू सर्किट हाउस में आयोजित होगा। इसके अलावा, वह नगरीय निकाय विभाग के अनुकंपा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में अमृत मिशन के अंतर्गत जलप्रदाय योजना का शिलान्यास भी करेंगे। इन कार्यक्रमों के बाद आचार संहिता लागू होने की संभावना है, जिसके चलते सरकारी घोषणाओं और नई योजनाओं पर रोक लग जाएगी।

प्रदेश में चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। जनता और प्रशासन दोनों की निगाहें चुनाव आयोग की घोषणा पर टिकी हुई हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली3 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending