Connect with us

ख़बर रायपुर

नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न ..

Published

on

रायपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं समृद्ध शहर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ करें कार्य – मुख्यमंत्री ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में संपन्न हुआ। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर रायपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं समृद्ध शहर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करेंगे।

शपथ ग्रहण उपरांत महापौर मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव और विजय शर्मा , मंत्रीगण, पूर्व महापौर एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, किरण देव, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट ..

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन एवं...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ..

स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश, पड़ोस की सीमा अब अनिवार्य पात्रता के बजाय प्राथमिकता का आधार होगी...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

छत्तीसगढ़ एआई मिशन की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर समेत संभागों में खुलेंगे 5 सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस, 1.5 लाख शासकीय कर्मचारी होंगे प्रशिक्षित .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

स्वच्छता के राष्ट्रीय मंच पर चमकेगा छत्तीसगढ़, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित ..

11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह, पिछले साल भी तीनों नगरीय निकायों...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

10 नवंबर से किसानों को जारी हो रहे धान खरीदी के टोकन, तुहर टोकन ऐप से भी मिलेगी ऑनलाइन सुविधा ..

96 सहकारी समितियों के 129 उपार्जन केंद्रों में होगी खरीदी, किसानों को समिति में लाइन लगाने की झंझट से मिलेगी...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 129 केंद्रों में होगी व्यवस्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने नोडल अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण , किसानों की सुविधा के लिए गांव-गांव मुनादी और पोस्टर-बैनर से...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

गोवर्धन पूजा अहंकार के मर्दन, प्रकृति संरक्षण और गौवंश के सम्मान का पर्व: रामनरेश यादव ..

छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष ने सपरिवार किया गौपूजन, गौवंश को कराया भोजन , पर्व के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं ..

मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और किसानों की उन्नति की कामना , गोवर्धन पूजा प्रकृति और गौवंश के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

मुख्यमंत्री लैलूंगा के ग्राम भुईयांपानी में आयोजित दीप महोत्सव में हुए शामिल , गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी की स्मृति...

खबर रायगढ़1 दिन ago

🚨 झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म ..

🚨 आरोपी ने महिला को नींद की दवा पिलाकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी के साथ साजिश में शामिल महिला...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending