ख़बर रायपुर
डॉ. महंत की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक 24 फरवरी को, बजट सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित किया गया है। इसी कड़ी में 24 फरवरी को शाम 06 बजे कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक शांति नगर सी-05, नेता प्रतिपक्ष निवास में संपन्न होगी, जिसकी अध्यक्षता विधायक दल के नेता डॉ. चरणदास महंत करेंगे।
बैठक में बजट सत्र के दौरान कांग्रेस की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव, रविंद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, डॉ. शिव कुमार डहरिया, अमरजीत भगत, जयसिंग अग्रवाल, प्रेमसाय सिंह टेकाम, रूद्र गुरू, सत्यनारायण शर्मा, मोहम्मद अकबर, अमितेश शुक्ल, उमेश पटेल, अनिला भेड़िया, मोहन मरकाम, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष धनेन्द्र साहू समेत कई वरिष्ठ नेता और विधायकगण मौजूद रहेंगे।
गौरतलब है कि आगामी विधानसभा सत्र में विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। कांग्रेस विधायक दल इस बैठक के माध्यम से अपनी आगे की कार्ययोजना तय करेगा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login