Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

फर्जी सिम जारी करने के मामले में जियो कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

जांजगीर-चांपा, जिले में फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में जियो कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना जांजगीर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मोबाइल दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान Fun Mobile नैला, Rekha Mobile ब्लॉक कॉलोनी और GONICS Mobile रिंग रोड से कुल 102 फर्जी सिम कार्ड जारी किए जाने की पुष्टि हुई थी। इस मामले में पहले ही तीन संचालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था।

अब इस मामले में (1) ओंकार धीवर (20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 20, बनारी, थाना जांजगीर) और (2) सौरभ पालीवाल (35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17, विवेकानंद मार्ग, जांजगीर), जो कि जियो कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर है, को गिरफ्तार किया गया है। जांच में इनके खिलाफ ठोस सबूत मिलने पर 10 मार्च 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका –

इस पूरे मामले की जांच और कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, उप निरीक्षक सत्यम चौहान (साइबर सेल प्रभारी), उप निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंह, राम प्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, राजकुमार चंद्रा, आरक्षक गिरीश कश्यप, रोहित कश्यप और वीरेंद्र भैना ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पुलिस का कहना है कि जिले में फर्जी सिम जारी करने वाले अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली22 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending