Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

होली पर्व के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित ..

Published

on

नागरिकों से सुरक्षित रंगों, पर्यावरण संरक्षण और सतर्कता बरतने की अपील ,

अफवाहों से बचाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की विशेष तैयारियां ..

जांजगीर-चांपा, जिला कलेक्टर आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर उज्जवल पोरवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक ली। इस अवसर पर सर्व एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।

बैठक में अपर कलेक्टर ने होली समितियों व नागरिकों से अपील की विद्युत तारों के नीचे होलिका दहन न किया जाए, ट्रांसफार्मर के आस-पास होलिका न जलाए, डामर की सड़कों पर होलिका दहन न किया जाए जिससे डामर पिघलने के कारण सड़को पर गढ्ढे बन जाते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी सड़क पर होलिका दहन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, तो वहां मुरूम की परते बिछाकर, उसके बाद होलिका सजाई जाए। उन्होंने ऐसे सभी स्थानों को चिह्नांकित कर, मुरूम बिछवाने के निर्देश सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिया कि रंग-गुलाल, पिचकारी की दुकाने सड़कों पर सामान न फैलाएं एवं किसी भी प्रकार से यातायात बाधित न हो। साथ ही होली के दिन दोपहर 12 से 1 के बीच घरों में अतिरिक्त पानी सप्लाई व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।

अपर कलेक्टर ने सभी नागरिको से सुरक्षित रंगो, हर्बल रंगों व गुलाल आदि का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से होली के दिन नहर आदि के गहरे पानी में जाने से बचने की अपील की। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से, होलिका दहन के लिए हरे भरे पेड़ो को न काटने की अपील करते हुए, लोगों से सूखी लकड़ियों का प्रयोग करने की अपील की। अपर कलेक्टर उज्जवल ने सभी एसडीएम को थाना प्रभारियों के साथ, अपने अपने अनुविभाग में शांति समिति की बैठक लेने कहा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सभी से किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने आज के एआई के युग में, सभी नागरिकों से सोशल मीडिया में प्रसारित भ्रामक कंटेंट से बचने एवं प्रसारित जानकारी को प्रमाणित करने का आग्रह किया। उन्होंने नागरिकों से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना देने की अपील की। उन्होंने लोगो से होली के दिन मुखौटा लगाकर सड़क पर न चलने, मुखौटा लगाकर वाहन न चलाने, दो पहिया वाहनो पर तीन सवारी न चलाने एवं गाड़ियों पर अतिरिक्त प्रेशर हार्न न लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि होलिका दहन व होली के दिन जिले में पुलिस की अतिरिक्त टीमे तैनात रहेगी। बाईक पेट्रोलिंग भी रहेगी एवं सादी वर्दी में पुलिस जवान भी तैनात रहेंगे।

बैठक के अंत में, अपर कलेक्टर उज्जवल पोरवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने सभी नागरिकों को सभी आगामी होली पर्व एवं रमजान की शुभकामनाएं दी एवं बीते वर्षों की भांति सभी पर्वों को सौहार्द पूर्ण ढंग से व आपसी समन्वय से मनाने की अपील की।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली11 घंटे ago

शिक्षा की गुणवत्ता और संस्कारों को मजबूत बनाने पर जोर, त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की हुई समीक्षा ..

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में आचार्य मासिक बैठक संपन्न, उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लक्ष्य पर हुआ मंथन...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

कुरदा में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया मंच ..

डभरा के गोबरा गांव में 30 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण पूरा, प्रशिक्षण से लेकर स्वरोजगार तक मिलेंगी...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर सक्ती भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन ..

कांग्रेस सांसद के खिलाफ धरने पर बैठीं महिला कार्यकर्ता, निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग .. सक्ती, महिलाओं और...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

फोन-पे के जरिए ठगी का नया तरीका, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी ..

गांवों के चॉइस सेंटर संचालक ठगों के निशाने पर, अर्जेंट पैसों की जरूरत बताकर खाते में डलवा रहे रकम .....

खबर खरसिया ..1 दिन ago

बरगढ़ में निकली भव्य कलश यात्रा, विधि-विधान से हुई घटस्थापना ..

जय माता दी के जयकारों से गूंजा भाठागांव, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ .. खरसिया,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं ..

मुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों में सुशासन एवं जनकल्याण को मिलेगी नई मजबूती .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित ..

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज 21 अक्टूबर से, मैदान में उतरेंगी छह फ्रेंचाइजी टीमें ..

पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह होंगे लीग के ब्रांड एंबेसडर, ओलंपियन खिलाड़ियों के दम पर सजेगा हॉकी का महासंग्राम ,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी श्रमिक परिवार की मददगार, ममता यादव को मिले 20 हजार रुपये ..

प्रसव के बाद नवजात के पोषण, दवाइयों और देखभाल में मिली आर्थिक राहत, श्रमिक परिवार ने जताया आभार .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending