Connect with us

खबर सक्ती ...

मान्यवर साहब कांशीराम को उनके 91 वीं जयंती पर डड़ई में बहुजन समाज के लोगों ने किया याद ..

Published

on

साहब कांशीराम की सीख पर आगे बढ़ते रहे तो एक दिन बहुजन समाज देश में हुक्मरान जरूर बनेगा – उदय मधुकर ..

सक्ती, आज देश भर में बहुजन समाज के लोग मान्यवर साहब कांशीराम जी को उनके 91 वीं जयंती के मौके पर मिलकर उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। सक्ती जिले में भी बहुजन समाज के लोग‌ बसपा संस्थापक मान्यवर साहब कांशीराम को याद कर रहे हैं। इसी क्रम में सक्ती विकासखंड के ग्राम डड़ई में 15 मार्च को बहुजन समाज के लोगों ने मान्यवर साहब के जीवन संघर्ष पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया।‌

इस संगोष्ठी में डड़ई गांव के उदय मधुकर, कातिक राम, मदन लाल, श्याम बाई मधुकर, अमरीत लाल रात्रे, भोज लाल मनहर, बड़े बुजुर्गो सहित युवा व महिलाओं ने भाग लिया।‌ इस संगोष्ठी में भाग लेते हुए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार उदय मधुकर ने कहा मान्यवर साहब कांशीराम का जीवन संघर्ष हमें आत्मसम्मान व स्वाभिमान के साथ अपने हक अधिकारों के लिए प्रेरणा देता है। मधुकर ने परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो हमें हर हाल में मान्यवर साहब के बताए मार्ग पर आगे बढ़ते रहना होगा। तभी फिर एक न एक दिन इस देश का बहुजन समाज हुक्मरान समाज भी जरूर बनेगा। इस अवसर पर डड़ई में आयोजित इस संगोष्ठी में उपस्थित ‌बहुजन समाज के लोगों ने मान्यवर साहब के बताए पदचिन्हों पर चलते हुए आगे बढ़ने तथा उनके अधूरे सपने साकार करने का संकल्प ‌भी‌ लिया।‌

विदित हो कि बामसेफ, डीएसफोर, तथा बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर साहब कांशीराम का जन्म आज से 91 साल पहले पंजाब के रोपड़ जिले के ख्वासपुर में 15 मार्च 1934 को हुआ‌ था।‌ साहब काशीराम ने ताउम्र बहुजन समाज बेहतरी के लिए कार्य किया। इसके लिए उन्होंने घर बार छोडा यहां तक की अविवाहित भी रहे। उन्होंने 1971 में बामसेफ और डीएसफोर गठन कर बहुजन समाज के लोगों में सामाजिक व राजनैतिक चेतना भी जगाई। वे यही नहीं रूके साहब कांशीराम ने 14अप्रैल 1984 को बसपा की स्थापना भी किया जो अभी देश की तीसरी बड़ी राष्ट्रीय राजनीतिक दल है। साहब कांशीराम 1991 में उत्तरप्रदेश के इटावा से तथा 1996 में पंजाब के होशियारपुर से लोकसभा के सदस्य भी रहे। वे 1998 से 2004 तक राज्य सभा के भी सदस्य रहे। 9 अक्टूबर 2006 को 71 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। उनके संघर्षों का ही नतीजा रहा कि उत्तर प्रदेश सहित देश के सबसे बड़े सूबे में बहुजन समाज पार्टी की चार-चार बार सरकार भी बनी थी। बसपा सुप्रीमो मायावती कांशीराम की ही शिष्या हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..3 घंटे ago

बड़ी खबर: चांपा के हटवारा चौक में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके की बिजली आपूर्ति ठप ..

शॉर्ट सर्किट से धधका ट्रांसफार्मर, आग की लपटों से दहशत में आए लोग .. जांजगीर-चांपा, चांपा नगर के बीच बस्ती...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता...

खबर बिलासपुर4 घंटे ago

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर ..

घबराहट में खरीदारी से बढ़ी मांग, कलेक्टर ने कहा जिले के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे रहेंगे खुले , ईंधन...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें : रीना कंगाले ..

ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, आमजन से पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील .. रायपुर, राजधानी...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

194 निकायों को सचिव शंगीता आर. की दो टूक, सुशासन और जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ..

अच्छा काम करने वालों को सम्मान, लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई — नगरीय निकायों की बैठक में सचिव शंगीता आर....

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा ..

31 मई तक शेष धान उठाव पूर्ण करने और कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की गति बढ़ाने के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध परिवहन करते 06 वाहन जप्त ..

जैजैपुर-चन्द्रपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत-चूनापत्थर के अवैध परिवहन पर छापा .. सक्ती, जिले में खनिजों के अवैध...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर, डॉ. पूजा अग्रवाल की मौजूदगी में आयुष्मान कार्ड वितरित ..

छपोरा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई, 70 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों को मिला वय वंदना कार्ड...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना 2026 : लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सरचार्ज पूरी तरह माफ ..

पुराने बिजली बिल से मिलेगी मुक्ति : आसान किस्तों में भुगतान का सुनहरा मौका .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती की बेटी प्रणवी अग्रवाल ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.25% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान ..

उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) बोले – प्रणवी की सफलता विद्यार्थियों के लिए बनेगी प्रेरणा .. सक्ती, नगर की होनहार छात्रा कु....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending