Connect with us

खबर सक्ती ...

वरिष्ठ भाजपा नेता के सुपुत्र शारदा प्रसाद गुप्ता (अप्पू) के निधन से नगर में शोक की लहर ..

Published

on

सक्ती, नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप गुप्ता के ज्येष्ठ पुत्र शारदा प्रसाद गुप्ता (अप्पू) के आकस्मिक निधन से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 43 वर्षीय शारदा प्रसाद गुप्ता विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार जारी था। आज दिनांक 16 मार्च 2025 (रविवार) को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

स्व. शारदा प्रसाद गुप्ता (अप्पू) सक्ती नगर के वार्ड क्रमांक-16, स्टेशन रोड स्थित अपने निवास स्थान पर रहते थे। वे नगर में प्रसिद्ध गुप्ता होटल और ऑटो पार्ट्स दुकान का संचालन करते थे। अपनी मृदुभाषी व मिलनसार प्रवृत्ति के कारण वे नगरवासियों में बेहद लोकप्रिय थे।

उनके निधन पर भाजपा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

स्व. शारदा प्रसाद गुप्ता (अप्पू) अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे भाजपा के युवा नेता सूर्यप्रकाश गुप्ता के बड़े भाई थे।

उनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 17 मार्च 2025 (सोमवार) को प्रातः 8:00 बजे उनके निवास स्थान वार्ड क्रमांक-16, सरकारी रेस्ट हाउस के सामने, स्टेशन रोड सक्ती से निकलेगी। अंतिम संस्कार नगर के मारवाड़ी मुक्तिधाम में संपन्न होगा।

नगरवासी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं और शारदा प्रसाद गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शक्तिकुंज सक्ती में चैतन्य देवियों की झांकी का शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु ..

बीके तुलसी बहन ने कराया मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां ज्ञानगंगा और मां सरस्वती के चैतन्य स्वरूप का दर्शन; 19...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending