Connect with us

खबर कोरबा

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में लापरवाही पर कार्यवाही ..

Published

on

कम प्रगति वाले सात ग्राम पंचायत सचिवों का मई 2025 का वेतन आहरण रोका गया ..

कोरबा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लक्ष्य अनुरूप प्रगति नहीं होने पर जिला पंचायत कोरबा द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने आज जनपद पंचायत पाली में आयोजित समीक्षा बैठक में आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर गंभीर असंतोष व्यक्त करते हुए 7 ग्राम पंचायत सचिवों का मई 2025 माह का वेतन आहरण रोकने के निर्देश जारी किए हैं।

सीईओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) केंद्र एवं राज्य शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में जिले को इस योजना के अंतर्गत वृहद लक्ष्य प्रदान किया गया है, जिसके अनुरूप सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यवाही कर लक्ष्य प्राप्ति हेतु निर्देशित किया गया था। बावजूद इसके, वांछित प्रगति नहीं लाना योजना के लक्ष्य पूर्ति में बाधक बन रहा है।

15% से कम प्रगति वाले ग्राम पंचायत सचिव- राधेलाल कंवर ग्राम पंचायत चैनपुर, परदेशी राम टेकाम ग्राम पंचायत चेपा, सतोष राव ग्राम पंचायत शिवपुर, हरप्रसाद पटेल ग्राम पंचायत जोरहाडबरी, शिवराम निषाद ग्राम पंचायत सपलवा, चंद्रिका प्रसाद तवर ग्राम पंचायत बारीउमराव, अशलेष कुमार डिक्सेना ग्राम पंचायत थुकुपथरा के वेतन रोके जाने की कार्यवाही की गई है।

सीईओ नाग ने उपसंचालक पंचायत को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि उक्त ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन आहरण रोका जाए तथा की गई कार्यवाही से अधोहस्ताक्षरकर्ता को अवगत कराया जाए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़27 मिनट ago

🚨 अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 मोटरसाइकिल जब्त, 10 आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 साइबर व पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की चोरी की बाइक बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

बुधवारी बाजार में खुलेआम शराब पिलाने पर पुलिस की छापेमार कार्रवाई, कई लोग हिरासत में ..

एसपी के निर्देश पर अवैध धंधों पर सख्ती, सार्वजनिक स्थानों पर शराब परोसने वालों को पुलिस का अल्टीमेटम .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक, बूथ व पंचायत स्तर पर गठन के निर्देश ..

सक्ती में कांग्रेस की संयुक्त बैठक, संगठन मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर – गिरधर जायसवाल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

तेंदवाही तालाब में पुलिस की दबिश, भारी मात्रा में अवैध महुआ पास नष्ट ..

ओड़ेकेरा में अवैध शराब के कच्चे माल पर कार्रवाई, जैजैपुर पुलिस सख्त .. सक्ती, जिले के थाना जैजैपुर अंतर्गत ग्राम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: बेलादुला में फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार, कई फरार ..

पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप: जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी, नगदी और बाइक जब्त .. सक्ती, क्षेत्र...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अवैध रेत परिवहन पर सख्ती, हाइवा व ट्रैक्टर-लोडर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर देर रात कार्रवाई, खनिज व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम सक्रिय .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गायत्री शक्तिपीठ सक्ती में हनुमान जन्मोत्सव पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ व दीप महायज्ञ का भव्य आयोजन ..

भक्ति में डूबा सक्ती नगर: सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और महाआरती में उमड़े श्रद्धालु .. सक्ती, हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में गूंजे जय श्रीराम–जय वीर हनुमान के जयकारे, हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा पूरा नगर ..

पूजा, हवन, शोभायात्रा और भजन संध्या से सजा सक्ती, हजारों श्रद्धालुओं ने भोग-भंडारे का प्रसाद प्राप्त कर लिया पुण्य लाभ...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

ई-चालान प्रणाली से बदलेगी वित्तीय व्यवस्था, ऑनलाइन प्रक्रिया से बढ़ेगी पारदर्शिता ..

मैनुअल चालान पूरी तरह बंद, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण .. सक्ती, जिले में शासकीय राजस्व जमा की व्यवस्था अब...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

महंगाई पर कांग्रेस का वार: मोदी सरकार की नीतियों को बताया जिम्मेदार – रश्मि गवेल ..

गैस, पेट्रोल से लेकर राशन तक महंगा: आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार पर उठे सवाल .. खाद्य तेल की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending