Connect with us

खबर सक्ती ...

नेशनल एडवेंचर शिविर में सक्ती जिले के स्काउट्स एवं गाइड्स ने बढ़ाया जिले का मान ..

Published

on

भानु लाल महंत और रीना लहरे के नेतृत्व में रोमांचक गतिविधियों में उत्साह से लिया भाग ,

सक्ती जिले के मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने दी बधाई ..

सक्ती, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय साहसिक शिविर में सक्ती जिले के स्काउट्स एवं गाइड्स ने हिस्सा लेकर जिले को गौरवान्वित किया। यह पाँच दिवसीय शिविर 3 जून से 7 जून 2025 तक मध्यप्रदेश के पचमढ़ी स्थित राष्ट्रीय साहसिक संस्थान में आयोजित किया गया था।

शिविर में सक्ती जिले की टीम का नेतृत्व जिला सचिव भानु लाल महंत (शा.पूर्व मा.वि. कंवली) एवं यूनिट लीडर रीना लहरे (अभिलाषा इंग्लिश मीडियम स्कूल, हरदीडीह जैजैपुर) ने किया।

शिविर में सक्ती जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए रोवर्स एवं रेंजर्स ने भाग लिया। प्रतिभागियों में खुशी खूंटे, खिलेश्वरी कर्ष, प्रेम कसेर, यशवंत देवांगन, आकांक्षा सोने, ममता यादव, संतोष पटेल, तनेश चंद्रा, करण कुमार लहरे, मयंक खूंटे, जयंती सुषमा सारथी, निखिल चंद्रा, प्रतीक्षा चंद्रा, विद्यासागर, पुष्पा साहू, दुर्गा भारद्वाज एवं अभिषेक शामिल रहे।

शिविर में प्रतिभागियों ने रैपलिंग, जिप लाइन, रसियन वॉल, स्काई साइकलिंग, टॉवर वॉल, कमांडो ब्रिज, आर्चरी, राइफल शूटिंग, बोटिंग, रॉक क्लाइम्बिंग जैसी साहसिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही उन्होंने जटाशंकर महादेव, पांडव गुफा, बी-फॉल, राजेंद्र गिरी पार्क, लाडसन टावर जैसे ऐतिहासिक स्थलों का ट्रैकिंग के माध्यम से अवलोकन कर ऐतिहासिक और पौराणिक जानकारियां प्राप्त कीं।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का भ्रमण कर जैव विविधता का अध्ययन किया। दिनचर्या को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया गया, जिसमें योग, प्रशिक्षण, व्याख्यान, और शाम के समय कैंप फायर सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं।

रात्रिकालीन कैंप फायर में सक्ती जिले के प्रतिभागियों ने देशभक्ति गीतों एवं छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य पर आधारित प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।

शिविर के सफल समापन पर राष्ट्रीय साहसिक संस्थान द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

इस उपलब्धि पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती के कलेक्टर एवं जिला मुख्य संरक्षक अमृत विकास तोपनों, जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त विश्वास कुमार सहित समस्त पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..2 घंटे ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर रक्तदान एवं आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 60 यूनिट रक्तदान से मानवता का संदेश ..

वेलविशर फाउंडेशन की अनूठी पहल : स्व. अनुराग सिंह की स्मृति में 252 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तवीरों का हुआ...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

जिले मे उर्वरक वितरण व्यवस्था सुचारु, किसानों को मिल रहा पर्याप्त खाद ..

सक्ती, उप संचालक कृषि, जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को शासन की नई व्यवस्था...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक की कालाबाजारी पर बड़ी कार्यवाही, 82 बोरी खाद जब्त ..

बिना लाइसेंस भंडारण करने वालों पर प्रशासन सख्त, दस्तावेज नहीं दिखाने पर हुई कार्यवाही .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

फल दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, सड़े-गले फल जब्त कर किया नष्ट ..

3 दिवसीय विशेष अभियान में कार्रवाई तेज, लोगों का कहना— “सिर्फ खानापूर्ति नहीं, नियमित जांच जरूरी” .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

हसौद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 9 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, कलेक्टर सक्ती के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना ..

विभागों, निगम-मंडलों और बोर्ड की खाली जमीनों का होगा व्यवस्थित विकास, बनेगा डिजिटल लैंड बैंक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन ..

पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब पर लगेगी रोक, जांच चौकियों पर चलेगा विशेष अभियान .. रायपुर, प्रदेश के वाणिज्यिक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending