Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिले के तीन निरीक्षकों को डीएसपी पद पर पदोन्नति, एसपी ने पहनाया रैंक स्टार ..

Published

on

पदोन्नति पर एसपी अंकिता शर्मा ने कहा – यह कर्तव्य और नेतृत्व की नई जिम्मेदारी है ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 6 जून को जारी आदेश के तहत राज्य पुलिस विभाग में निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी क्रम में सक्ती जिले के तीन निरीक्षक — वर्तमान सक्ती थाना प्रभारी बृजेश तिवारी, निरीक्षक विवेक शर्मा और मालखरौदा थाना प्रभारी सतरूपा तारम को डीएसपी पद पर पदोन्नति मिली है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव द्वारा एसपी कार्यालय, सक्ती में आयोजित एक संक्षिप्त व गरिमामयी समारोह के दौरान तीनों नवपदोन्नत अधिकारियों को रैंक स्टार पहनाकर औपचारिक रूप से नई जिम्मेदारी का सम्मान प्रदान किया गया। रैंक स्टार पहनाने की यह परंपरा पुलिस विभाग में पद की गरिमा और कर्तव्यों की गंभीरता का प्रतीक मानी जाती है।

एसपी अंकिता शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, पदोन्नति केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि यह नेतृत्व और सेवा की नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है। मुझे गर्व है कि हमारे जिले के अधिकारी इस सम्मान के अधिकारी बने हैं।

तीनों नवपदोन्नत अधिकारियों ने राज्य शासन एवं पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया और समाज व कानून व्यवस्था की सेवा में पहले से अधिक तत्परता के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

समारोह में पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने तालियों की गूंज के साथ नवपदोन्नत अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा2 दिन ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending