Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर, सीईओ ने इको-फ्रेंडली बीज राखी स्टॉल से खरीदी राखी ..

Published

on

राधा कृष्ण स्व-सहायता समूह द्वारा कलेक्टर कार्यालय परिसर पर लगाया गया बीज जड़ित पर्यावरण हितैषी राखी स्टॉल ,

बिहान समूह की दीदियों की अनूठी पहल को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर पर स्व सहायता समूह द्वारा लगाये गए इको-फ्रेंडली बीज राखी स्टॉल का अवलोकन करते हूए राखीयॉं खरीदी।

कलेक्टर और सीईओ द्वारा जिले में लगातार स्व सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न नवाचार गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके तहत बिहान अंतर्गत राधा कृष्ण स्व सहायता समूह, पलाड़ीकला की दीदियों द्वारा एक आकर्षक इको-फ्रेंडली बीज राखी स्टॉल कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में लगाया गया। इस स्टॉल में हस्तनिर्मित, बीजोपचारित एवं पर्यावरण अनुकूल राखियों का प्रदर्शन एवं बिक्री की गई। इन राखियों की खासियत यह है कि इन्हें खीरा, धान, ककड़ी, कद्दू, करेला, मक्का, मूंग जैसे उच्च गुणवत्ता वाले बीजों से तैयार किया गया है। रक्षाबंधन के बाद इन राखियों को गमलों या बाड़ी में लगाकर पौधे उगाए जा सकते हैं, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अभिनव पहल है। इसके अतिरिक्त स्टॉल में बेर का मुरब्बा, आम का अचार, मिर्च का अचार, कटहल का अचार आदि घरेलू उत्पादों की भी बिक्री की गई, जिन्हें लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया।

यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण बल्कि महिला सशक्तिकरण और सतत आजीविका का भी एक उदाहरण है। समूह की इस नवाचारी सोच को उपस्थित नागरिकों एवं अधिकारियों द्वारा खूब सराहना मिली। एनआरएलएम मिशन के अंतर्गत संचालित इस पहल ने साबित किया है कि ग्राम्य महिलाएँ भी नवाचार और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावशाली योगदान दे सकती हैं।

कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कलेक्टर कार्यालय आने वाले आम नागरिकों ने स्टॉल पर पहुँचकर राखीयॉं खरीदी और स्व सहायता समूह की दीदियों की मेहनत एवं इस पहल की खूब सराहना की।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर21 मिनट ago

छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना ..

विभागों, निगम-मंडलों और बोर्ड की खाली जमीनों का होगा व्यवस्थित विकास, बनेगा डिजिटल लैंड बैंक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने...

ख़बर रायपुर53 मिनट ago

मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन ..

पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब पर लगेगी रोक, जांच चौकियों पर चलेगा विशेष अभियान .. रायपुर, प्रदेश के वाणिज्यिक...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य .. सक्ती, नवतपा के प्रथम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन .. सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सचिव के समर्थन में उतरे नवापाराखुर्द के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — तबादला हुआ तो होगा चक्काजाम ..

“सचिव पर लगाए जा रहे आरोप झूठे” : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उपसरपंच व कुछ पंचों पर लगाए गंभीर आरोप...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लिमतरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित ..

15 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 284 में से 135 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , हितग्राहियों को...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending