Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

जिले को टी बी मुक्त बनाने आपसी समन्वय से करे कार्य – कलेक्टर ,

स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन की तैयारियां करे सुनिश्चित-कलेक्टर ,

विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले को टी बी मुक्त बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जानकारी लेते हुवे अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से जिले को टी बी मुक्त बनाने के कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में आगामी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन की तैयारियों के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम कॉलेज ग्राउंड जेठा में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने मैदान व्यवस्था, मंच, परेड एवं रिहर्सल, साउंड सिस्टम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आमंत्रण कार्ड, रंगीन गुब्बारे, फूल, बैठक व्यवस्था, पेयजल, साज-सज्जा, बेरिकेटिंग, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं शहीद परिवारों को सम्मान सहित आमंत्रित किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों के अद्यतन स्थिति की विभागवार जानकारी ली तथा तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में जिले में पंजीकृत सहकारी समितियों की संख्यात्मक जानकारी, ओडीएफ प्लस गांव, पी एम मत्स्य संपदा योजना आदि की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), हर घर जल प्रमाणीकरण की स्थिति, भू अर्जन के प्रकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, ई-केवायसी, लैंड सीडिंग आदि के साप्ताहिक प्रगति की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन के कार्य आदि की भी जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है।

समय सीमा की बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम डभरा बालेश्वर राम, एसडीएम सक्ती अरुण कुमार सोम, एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल, जिला कोषालय अधिकारी उपेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending