Connect with us

Uncategorized

सक्ती में लगेगा क्रिकेट का महाकुंभ : भाजपा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया 25 दिसंबर को होगा अटल प्रीमियर लीग (APL) का भव्य आयोजन ..

Published

on

सक्ती, भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर सक्ती में इस वर्ष क्रिकेट का भव्य महाकुंभ सजने जा रहा है। भाजपा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अटल जी की स्मृति में “अटल प्रीमियर लीग (APL)” का आयोजन 25 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप देने की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ हो चुकी हैं और नगर में खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

अभिषेक शर्मा ने बताया कि अटल प्रीमियर लीग केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि अटल जी के विचारों और आदर्शों से युवाओं को जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि “अटल जी का जीवन चरित्र सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण अद्वितीय था। इस आयोजन के माध्यम से हम युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना जैसी मूलभूत प्रेरणाएं विकसित करना चाहते हैं।”

अभिषेक शर्मा ने बताया कि लीग में छत्तीसगढ़ के कई जिलों से टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता को राज्य स्तरीय स्वरूप देने के लिए उच्च स्तरीय खेल व्यवस्था, सुरक्षा, मैदान की सज्जा और दर्शकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उद्घाटन समारोह को आकर्षक और यादगार बनाने की विशेष योजना बनाई गई है, जिसमें जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि इस क्रिकेट लीग का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। इससे न केवल युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी नई दिशा मिलेगी।

अभिषेक शर्मा ने समस्त नागरिकों, खेल प्रेमियों एवं युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाएं और अटल जी की स्मृति को नमन करें। उन्होंने कहा कि “अटल प्रीमियर लीग (APL)” सक्ती नगर के लिए गौरव का अवसर है और यह आयोजन आने वाले वर्षों में भी प्रेरणा देता रहेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending