Connect with us

खबर सक्ती ...

बाराद्वार रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर सभापति आयुष शर्मा ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन, अंडरब्रिज व ओवरब्रिज सहित कई सुविधाओं की मांग ..

Published

on

ग्रामीणों की सुविधा के लिए आयुष शर्मा की पहल — बाराद्वार स्टेशन पर लिफ्ट, अंडरब्रिज व कोच डिस्प्ले शुरू करने की मांग ..

सक्ती, जिला पंचायत सक्ती के सभापति एवं भाजपा के युवा नेता आयुष शर्मा ने बाराद्वार रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर रेलवे के डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की। उन्होंने क्षेत्र की जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए शीघ्र कार्रवाई की आवश्यकता बताई।

ज्ञापन में सभापति आयुष शर्मा ने बताया कि बाराद्वार रेलवे स्टेशन के समीप ग्राम भागोडीह में रेल लाइन गांव के बीच से होकर गुजरती है, जिसके कारण ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेल लाइन के उस पार स्कूल और श्मशान घाट स्थित है, इसलिए ग्रामीणों की सुविधा के लिए वहां अंडरब्रिज निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

इसके अलावा उन्होंने बाराद्वार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 से 2-3 तक जाने के लिए दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा हेतु लिफ्ट या एस्केलेटर की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर लगाए गए कोच डिस्प्ले बोर्ड पिछले एक वर्ष से बंद पड़े हैं, जिन्हें जल्द से जल्द चालू करने की मांग भी की गई।

सभापति आयुष शर्मा ने यह भी बताया कि बाराद्वार समपार में ओवरब्रिज की मांग दशकों पुरानी है, जिसे जल्द पूरा किया जाना चाहिए ताकि यातायात की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। इसके साथ ही रेलवे टिकट आरक्षण काउंटर का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होने के कारण यात्रियों को परेशानी होती है, इसलिए इसे बढ़ाकर रात 10 बजे तक करने की मांग रखी गई।

डीआरएम ने सभापति आयुष शर्मा द्वारा उठाई गई मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर ग्राम भागोडीह की सरपंच पूजा ओंकार यादव, उपसरपंच तुलेश्वर सूर्यवंशी, ग्राम पंचायत दुरपा के सरपंच साहस चौहान, ग्राम पंचायत रिसदा के सरपंच भारत यादव, जोगी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर, नगर पंचायत बाराद्वार के पार्षद अजय ठाकुर, कुक्कू शर्मा, सचिन शर्मा, संतोषी, मोतीबाई, ममता भैना, त्रिवेणी भैंना, झख्खर सूर्यवंशी, रजनीश सूर्यवंशी, पुष्पेंद्र राजपूत, राजकुमार सूर्यवंशी, माधुरी सूर्यवंशी, परसादी यादव, सुशील यादव, लाल बहादुर राजपूत, दयालु केवट सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending