Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में अवैध महुआ शराब का काला कारोबार बेनकाब, 50 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार – सप्लाई चेन पर उठे सवाल ..

Published

on

स्थानीय सवालों की गूंज: इतनी बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब आखिर किसके इशारे पर बन रही थी, कहां तक फैला है इसका नेटवर्क? ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम हरदी क्षेत्र में हाथ भट्ठी से कच्ची महुआ शराब बनाकर उसका परिवहन कर रहे तीन युवकों को सक्ती पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब, शराब निर्माण में प्रयुक्त 4 सिल्वर हंडा और 2 स्कूटी वाहन जप्त किए गए हैं। कुल जप्ती मूल्य लगभग 70 हजार रुपये बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम हरदी स्थित ठाकुर डबरी (सूखा तालाब) के पास अवैध रूप से हाथ भट्ठी लगाकर महुआ शराब बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी गई।

दबिश के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों—बादल खूंटे (19), हुनेश बंजारे (19) और लक्ष्मी खूंटे (20), सभी निवासी ग्राम हरदी—को उस समय पकड़ लिया जब वे दो स्कूटी में जूट की बोरियों में शराब भरकर बिक्री के लिए ले जा रहे थे। तलाशी में उनके पास से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया, जहां हाथ भट्ठी से शराब बनाई जा रही थी। मौके पर ही भट्ठी को नष्ट कर दिया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों से शराब रखने, बनाने और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद तीनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 42 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

हालांकि, इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ सतही कार्रवाई है और असली खेल कहीं और चल रहा है। सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब आखिर किसके इशारे पर तैयार हो रही थी और इसका नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है? क्या ये तीनों युवक केवल सप्लाई चेन के छोटे हिस्से हैं, जबकि असली सरगना अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं?

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध महुआ शराब का कारोबार जारी है, लेकिन समय-समय पर केवल छोटी कार्रवाई कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या सक्ती पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचेगी या फिर यह कार्रवाई भी महज औपचारिकता बनकर रह जाएगी।

फिलहाल, सक्ती पुलिस का कहना है कि अवैध शराब, जुआ और सट्टा के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है और आगे भी सख्ती बरती जाएगी।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक नीलमणि कुसुम, प्रधान आरक्षक हेमंत राठौर, आरक्षक यादराम चन्द्रा, शैलेन्द्र देवांगन, महासिंह सिदार, हेमंत केसरिया, प्रमोद खाखा एवं विकास राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending