Connect with us

खबर सक्ती ...

आधी रात प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: कलमा में अवैध रेत उत्खनन पर एसडीएम-तहसीलदार की छापेमारी, 2 पोकलेन व 8 डंपर जब्त ..

Published

on

महानदी तट पर छापा: राजस्व व पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप ..

सक्ती, जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर डभरा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विनय कुमार कश्यप एवं डभरा तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर 24 मार्च 2026 की मध्य रात्रि ग्राम कलमा, महानदी तट पर छापेमार कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए 2 पोकलेन मशीन और 8 डंपरों को जब्त किया। सभी जब्त वाहनों और मशीनों को विधिवत कार्यवाही करते हुए चंद्रपुर थाना में सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, महानदी के तटवर्ती क्षेत्रों में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने योजनाबद्ध तरीके से यह कार्रवाई की। टीम ने रात के समय दबिश देकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को चौंका दिया, जिससे कई आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस अभियान में डभरा अनुविभाग के पटवारी देव कश्यप, हरिशंकर पटेल, हरमेंद्र वारे, लखनपुरी, मुकेश रमन, अंकितेश पटेल, लोकेश पटेल, चितरंजन महिलांगे सहित पुलिस विभाग से सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने बताया कि अवैध उत्खनन के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध रेत उत्खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़1 घंटा ago

🚨 गोवा से संचालित ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा वार, 6 बड़े खाईवाल गिरफ्तार ..

🚨 मध्य भारत के करोड़ों के क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का खुलासा, हवाला कनेक्शन से लेकर APK बेटिंग चैनल तक जांच...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रगजा में सुशासन तिहार शिविर, 538 आवेदन पहुंचे; कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा..

ग्रामीणों तक पहुंचा शासन, सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा — हर पात्र हितग्राही को मिले योजनाओं का लाभ .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महंगाई पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, वैश्विक संकट में भी मोदी सरकार मजबूत — भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ..

“देशहित के फैसलों पर राजनीति कर रही कांग्रेस” — भाजपा जिलाध्यक्ष गबेल का पलटवार .. सक्ती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बड़ी खबर: चांपा के हटवारा चौक में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके की बिजली आपूर्ति ठप ..

शॉर्ट सर्किट से धधका ट्रांसफार्मर, आग की लपटों से दहशत में आए लोग .. जांजगीर-चांपा, चांपा नगर के बीच बस्ती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर ..

घबराहट में खरीदारी से बढ़ी मांग, कलेक्टर ने कहा जिले के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे रहेंगे खुले , ईंधन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें : रीना कंगाले ..

ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, आमजन से पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील .. रायपुर, राजधानी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

194 निकायों को सचिव शंगीता आर. की दो टूक, सुशासन और जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ..

अच्छा काम करने वालों को सम्मान, लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई — नगरीय निकायों की बैठक में सचिव शंगीता आर....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा ..

31 मई तक शेष धान उठाव पूर्ण करने और कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की गति बढ़ाने के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध परिवहन करते 06 वाहन जप्त ..

जैजैपुर-चन्द्रपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत-चूनापत्थर के अवैध परिवहन पर छापा .. सक्ती, जिले में खनिजों के अवैध...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending