Connect with us

खबर सक्ती ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई आयोजित ..

Published

on

जिले में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता, जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश ..

सक्ती, प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संभागायुक्त, आईजी, पुलिस आयुक्त, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित खाद्य, उद्योग, कृषि, खनन, परिवहन, ऊर्जा विभाग एवं ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के अधिकारी वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

बैठक में पश्चिम एशिया में उत्पन्न संकट के संभावित प्रभावों के मद्देनजर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा वैकल्पिक ऊर्जा संसाधनों पर व्यापक समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिलों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा गैस, डीजल, पेट्रोल और उर्वरकों की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखें, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके साथ ही कलेक्टरों को निर्देशित किया गया कि वे संबंधित विभागों एवं ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें और किसी भी संभावित संकट की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी रखें।

बैठक में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की संभावनाओं पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी आपूर्ति बाधा की स्थिति में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना सर्वोपरि है तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। किसी भी समस्या की स्थिति में उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800- 233-3663, 1967 या राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम 0771- 2511975 व सक्ती जिला में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जहाँ मोबाइल नम्बर 9993398904 पर संपर्क कर सकते हैं। सभी शिकायतों का निराकरण त्वरित गति से करने के निर्देश दिए हैं।

एलपीजी उपभोक्ताओं को निर्धारित अंतराल के अनुसार ही रिफिल बुकिंग कराने की सलाह दी गई है। नगरीय क्षेत्रों में 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतराल निर्धारित किया गया है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके। व्यावसायिक एलपीजी उपयोग को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आवश्यक सेवाओं, जैसे अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है। बिना लाइसेंस 100 किलोग्राम से अधिक गैस भंडारण पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों और उचित मूल्य की दुकानों को निर्देश दिए हैं कि वे उपभोक्ताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराएं और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करें। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और आवश्यक वस्तुओं का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि सभी को समान रूप से लाभ मिल सके। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सक्ती जिले से कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, खाद्य अधिकारी, कृषि अधिकारी, खनिज अधिकारी, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending