Connect with us

खबर सक्ती ...

संगठन सृजन अभियान के तहत सक्ती में जिला कांग्रेस की अहम बैठक सम्पन्न ..

Published

on

हर बूथ तक संगठन मजबूत करने पर जोर, प्रभारियों को मिली पंचायत स्तर तक जिम्मेदारी ..

सक्ती, जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत नगर के विश्राम गृह में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के प्रभारी हरीश परसाई एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गवेल की उपस्थिति में नवनियुक्त प्रभारी और ब्लॉक अध्यक्षों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी हरीश परसाई ने कहा कि सभी नवनियुक्त प्रभारी अपने-अपने ब्लॉक अध्यक्षों के साथ समन्वय बनाकर प्रत्येक पंचायत में अध्यक्ष व सदस्यों की सूची तैयार करें। साथ ही पूर्व में गठित बीएलए एवं बूथ कमेटियों का परीक्षण करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को मंडल स्तर पर जिम्मेदारी सौंपकर संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय किया जाए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गवेल ने कहा कि सभी पदाधिकारी मिलजुलकर एक सशक्त संगठन का निर्माण करें, जिससे हर बूथ पर कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिल सके। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में पदाधिकारियों को और जिम्मेदारियां दी जाएंगी तथा मोर्चा संगठनों को भी सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

बैठक में एक अप्रैल को स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय सक्ती में आयोजित कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

इस दौरान विभिन्न ब्लॉकों के नवनियुक्त प्रभारियों में अमर सिंह बनाफर, विजय सूर्यवंशी, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, घनश्याम देवांगन, ताम्रध्वज चंद्रा, मधुसूदन चंद्रा, तारा चंद साहू, ओमप्रकाश पटेल, कुसुम यादव, रामकुमार राठौर सहित ब्लॉक अध्यक्ष कुशल कश्यप, श्याम कुमार केवट, राकेश राठौर, रामप्यारी सिदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

नगर कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा नवनियुक्त प्रभारी पिंटू ठाकुर एवं घनश्याम देवांगन का स्वागत किया गया। नगर अध्यक्ष राकेश राठौर ने सभी कांग्रेसजनों से बिसाहू दास महंत जयंती कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में राकेश रोशन महंत, लाला सोनी, रामसजीवन देवांगन, अनिल देवांगन, हरीश अग्रवाल, देवेन्द्र राठौर, सम्मे लाल गवेल, केशव राठौर, समारू देवांगन, महादेव राठौर, रघुनाथ कालू अग्रवाल, सुभाष देवांगन, रिजवान कुरैशी, साजिद खान, रविन्द्र राठौर, पुष्कर दुबे सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गिरधर जायसवाल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर ने किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending