खबर सक्ती ...
राज्य के बाहर शैक्षणिक भ्रमण पर किसान उड़ीसा रवाना, 10 दिवसीय प्रशिक्षण में सीखेंगे आधुनिक खेती तकनीक ..

सक्ती, जिले के किसानों को “जैविक खेती मिशन योजना” के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण हेतु राज्य के बाहर ओडिशा के लिए रवाना किया गया। कृषि स्थायी समिति, जिला पंचायत सक्ती की सभापति श्रीमती विद्या सिदार ने हरी झंडी दिखाकर किसानों को यात्रा के लिए विदा किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भ्रमण व प्रशिक्षण के दौरान वे खेती की नवीन तकनीकों को सीखें और लौटकर अन्य किसानों को भी जागरूक करें, ताकि जिले में आधुनिक एवं उन्नत खेती को बढ़ावा मिल सके।
रवानगी के दौरान कृषि स्थायी समिति के सदस्य आयुष शर्मा, उप संचालक कृषि जिला सक्ती तरुण कुमार प्रधान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान ने बताया कि यह शैक्षणिक भ्रमण 30 मार्च 2026 से 08 अप्रैल 2026 तक कुल 10 दिनों तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिले के किसान कृषि विज्ञान केन्द्र, कटक सहित विभिन्न कृषि संस्थानों एवं प्रक्षेत्रों का भ्रमण करेंगे, जहां उन्हें आधुनिक खेती की नई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस प्रशिक्षण से किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी मिलेगी, जिससे वे अपनी खेती में नवीन तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ अधिक लाभ अर्जित कर सकेंगे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login