Connect with us

खबर सक्ती ...

“बंपर धमाका ऑफर 2026” में किस्मत चमकी, राम ट्रेडर्स के लकी ड्रॉ में विजेताओं की लगी कतार ..

Published

on

राम ट्रेडर्स का भव्य आयोजन बना आकर्षण का केंद्र, पारदर्शी लकी ड्रॉ से ग्राहकों का बढ़ा भरोसा ..

सक्ती, क्षेत्र के प्रतिष्ठित निर्माण सामग्री विक्रेता राम ट्रेडर्स, सक्ती द्वारा आयोजित “बंपर धमाका ऑफर 2026” के तहत लकी ड्रॉ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहक, व्यापारिक सहयोगी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कामधेनु सरिया के सेल्समेन श्री प्रजापति जी एवं कामधेनु नेस्ट की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों का विधिवत स्वागत एवं सम्मान किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने राम ट्रेडर्स द्वारा ग्राहकों के लिए इस तरह के प्रोत्साहनात्मक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल व्यापार को बढ़ावा देते हैं, बल्कि ग्राहकों के साथ विश्वास और संबंधों को भी मजबूत करते हैं।

इस योजना के अंतर्गत 1 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक खरीदारी करने वाले कुल 287 ग्राहकों को कूपन वितरित किए गए थे। लकी ड्रॉ के दौरान सभी कूपनों को एक बॉक्स में रखकर पूरी पारदर्शिता के साथ विजेताओं का चयन किया गया। दर्शकों में से ही एक व्यक्ति को चयनित कर उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर कूपन निकलवाए गए, जिससे निष्पक्षता सुनिश्चित हो सकी।

लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में ई-स्कूटी गोपाल सिदार (ग्राम बैलाचुवा) को प्राप्त हुई। द्वितीय पुरस्कार फ्रिज रामचरण गवेल (डोंडकी) को, तृतीय पुरस्कार एलईडी टीवी सुरेंद्र चौहान (नावापाराखुर्द) को मिला। इसके अलावा चतुर्थ पुरस्कार कूलर योगेंद्र सिदार (पतरापाली), पंचम पुरस्कार टेबल फैन मंगलू केवट (पोरथा), षष्ठम पुरस्कार मिक्सर डुलिमा साहू (देवरमाल) तथा सप्तम पुरस्कार इंडक्शन नितेश गवेल (सक्ती) को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में राम ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर श्री राधेवेंद्र कुमार गवेल ने सभी अतिथियों, ग्राहकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ग्राहकों के लिए इस प्रकार के आकर्षक आयोजन किए जाते रहेंगे। इस सफल आयोजन ने राम ट्रेडर्स और ग्राहकों के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..6 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर6 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending