खबर सक्ती ...
सक्ती यातायात पुलिस की रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई, मार्च में 1150 चालान, 4.43 लाख रुपये वसूली ..

हेलमेट-सीट बेल्ट उल्लंघन पर सख्ती, सक्ती में रिकॉर्ड चालानी अभियान ..
सक्ती, जिले में बढ़ते यातायात दबाव और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सक्ती यातायात पुलिस ने मार्च 2026 में रिकॉर्ड तोड़ चालानी कार्रवाई की है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 49 से गुजरने वाले इस औद्योगिक क्षेत्र में लगातार वाहनों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बढ़ाई है।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन. शर्मा के नेतृत्व में टीम ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने और ओवर स्पीड जैसे खतरनाक उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की गई।
अभियान में सउनि. सुरेंद्र सिंह एवं सउनि. लक्ष्मण महानदिया सहित टीम के अन्य सदस्यों ने लगातार जांच अभियान चलाते हुए कुल 1150 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। इससे 4,43,800 (चार लाख तैंतालीस हजार आठ सौ रुपये) समन शुल्क के रूप में वसूले गए, जो कि जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन. शर्मा ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login