Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में आदतन अपराधी गिरफ्तार, आम्र्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल ..

Published

on

कत्तानुमा चाकू सरेराह लहराकर लोगों को धमकाने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे ..

सक्ती, जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में सक्ती पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 154/2026 के तहत धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट में वार्ड क्रमांक 01 कसेरपारा निवासी रोशन सहिस (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 05 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक हाथ में लोहे का कत्तानुमा चाकू सरेराह लेकर सार्वजनिक स्थान पर लहरा रहा है और लोगों को डरा-धमका रहा है।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी सक्ती के मार्गदर्शन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रोशन सहिस, पिता मुरलीधर सहिस, निवासी वार्ड क्रमांक 01 सक्ती बताया।

आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का कत्तानुमा चाकू बरामद किया गया। दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिए जाने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने चाकू जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। वर्तमान में आरोपी उप जेल सक्ती में निरुद्ध है।

उक्त कार्रवाई निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सउनि नीलमणी कुसुम, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण कंवर तथा आरक्षक यादराम चंद्रा, श्याम गबेल, राधेश्याम लहरे, प्रमोद खाखा एवं बृजमोहन नेताम की टीम द्वारा की गई।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending