Connect with us

खबर सक्ती ...

खरीफ सीजन में फार्मर आईडी अनिवार्य, बिना आईडी नहीं मिलेगा खाद ..

Published

on

एग्रीस्टैक पोर्टल से जुड़े बिना नहीं मिलेगा उर्वरक, किसानों को जल्द पंजीयन कराने के निर्देश ..

सक्ती, खरीफ सीजन में उर्वरकों के वितरण को पारदर्शी बनाने और सब्सिडी का लाभ सीधे वास्तविक किसानों तक पहुंचाने के लिए शासन ने “फार्मर आईडी” को अनिवार्य कर दिया है। अब किसानों को खाद केवल उसी स्थिति में उपलब्ध कराया जाएगा, जब उनका विवरण एग्रीस्टैक पोर्टल में दर्ज होगा।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एग्रीस्टैक योजना के तहत तैयार की जाने वाली फार्मर आईडी किसान की एक डिजिटल पहचान है, जो आधार कार्ड की तरह एक यूनिक नंबर के रूप में कार्य करती है। इस आईडी में किसान का व्यक्तिगत विवरण, बैंक खाते की जानकारी तथा भू-अभिलेख (भुईया पोर्टल के अनुसार भूमि विवरण) लिंक रहता है। उर्वरकों का वितरण भी इसी दर्ज रकबे के आधार पर किया जाएगा।

शासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी किसानों को शत-प्रतिशत फार्मर आईडी उपलब्ध कराई जाए। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य बिचौलियों पर नियंत्रण करना, खाद की कालाबाजारी रोकना और वास्तविक किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराना है।

जिन किसानों के पास अभी तक फार्मर आईडी नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द पंजीयन कराने के लिए कहा गया है। किसान स्वयं एग्रीस्टैक पोर्टल पर या अपने नजदीकी सहकारी समिति अथवा चॉइस सेंटर में जाकर आधार कार्ड, बैंक पासबुक और बी-1 (खसरा) दस्तावेज जमा कर पंजीकरण करा सकते हैं।

फार्मर आईडी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी, कृषि विभाग या राजस्व विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending