Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती मे जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 28 अप्रैल को, नामांकन के साथ मैदान में उतरे कई दावेदार ..

Published

on

अधिवक्ता संघ चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, नामांकन के बाद उम्मीदवारों ने तेज किया जनसंपर्क ..

सक्ती, जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव आगामी 28 अप्रैल 2026 को संपन्न होंगे। इसके लिए 10 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी गनी मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव को सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन टीम का गठन किया गया है। टीम में सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में मनोज अग्रवाल एवं अर्जुन सिंह राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नामांकन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल को विभिन्न पदों के लिए कुल कई नामांकन पत्र जमा किए गए। अध्यक्ष पद हेतु 6, उपाध्यक्ष (सामान्य) के लिए 3, उपाध्यक्ष (महिला) के लिए 1, सचिव पद हेतु 4, कोषाध्यक्ष के लिए 2, सह सचिव (सामान्य) हेतु 2, सह सचिव (महिला) के लिए 1, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव के लिए 1 तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए 8 नामांकन दाखिल किए गए।

प्रमुख उम्मीदवार इस प्रकार हैं —

अध्यक्ष पद हेतु चितरंजय पटेल, दिगम्बर प्रसाद चौबे, गिरधर प्रसाद जायसवाल, कमलेश्वर चौबे, महेश कुमार अग्रवाल एवं शिवशंकर शुक्ला ने नामांकन दाखिल किया है।

उपाध्यक्ष (सामान्य) पद के लिए अश्वनी राठौर, संजय कुमार अग्रवाल एवं विजय कुमार चंद्रा मैदान में हैं, जबकि उपाध्यक्ष (महिला) पद हेतु सुश्री अन्नपूर्णा राठौर एकमात्र उम्मीदवार हैं।

सचिव पद के लिए दिनेश कुमार राठौर, लालजी थवाईत, नरेन्द्र कुमार पटेल एवं रथराम पटेल ने नामांकन प्रस्तुत किया है। कोषाध्यक्ष पद हेतु भीम प्रसाद देवांगन एवं फलित राम लहरे उम्मीदवार हैं।

सह सचिव (सामान्य) पद के लिए चन्द्र कुमार भारद्वाज एवं विरेन्द्र कुमार उपाध्याय, सह सचिव (महिला) के लिए प्रेमलता दुबे, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव (सामान्य) के लिए अरविंद कुमार भारद्वाज तथा महिला वर्ग से श्रीमती शिल्पा गर्ग ने नामांकन दाखिल किया है।

कार्यकारिणी सदस्य (सामान्य) के लिए भीम प्रसाद देवांगन, चन्द्र कुमार भारद्वाज, हुलास राम चौहान, मोहम्मद अलीम खान, राहुल कुमार स्वर्णकार, संतोष कुमार यादव एवं विरेन्द्र कुमार उपाध्याय उम्मीदवार हैं, जबकि महिला वर्ग से श्रीमती शिल्पा गर्ग मैदान में हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी गनी मोहम्मद ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब विधिवत निर्वाचन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से अधिकाधिक संख्या में मतदान कर चुनाव को सफल बनाने की अपील की है।

नामांकन के साथ ही तेज हुआ जनसंपर्क —

नामांकन दाखिल होने के साथ ही सभी उम्मीदवारों ने मतदाताओं से संपर्क शुरू कर दिया है। अधिवक्ता संघ का यह चुनाव हमेशा से प्रतिष्ठा का विषय रहा है और इस बार भी उम्मीदवारों की संख्या को देखते हुए कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। चुनावी माहौल धीरे-धीरे गर्माने लगा है और विभिन्न पदों के प्रत्याशी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending