Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती मे 4.16 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन, आदिवासी अंचल को मिलेगी नई गति ..

Published

on

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने घुइछुआ मे किया विकास कार्यों का शुभारंभ, पुल-पुलिया व सीसी रोड निर्माण को मिली मंजूरी ..

सक्ती, सक्ती विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए 4 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि मंडी बोर्ड निधि से स्वीकृत इन कार्यों का शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष द्वारा आदिवासी बहुल ग्राम पंचायत घुइछुआ में किया गया।

इस अवसर पर 45 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पुलिया सहित कई निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. महंत ने कहा कि सक्ती विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, लेकिन वनाच्छादित आदिवासी क्षेत्रों में अभी भी बुनियादी सुविधाओं की कमी रही है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से ग्रामीणों को विशेष राहत मिलेगी, खासकर बारिश के दिनों में आवागमन की समस्या का समाधान होगा।

ग्रामीणों ने बताया कि पहले नवागांव से दूसरे मोहल्ले तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता था, जिससे काफी परेशानी होती थी। पुलिया निर्माण से यह समस्या दूर होगी। इस दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए डॉ. महंत की सराहना की।

मंडी बोर्ड से परसदा कला, देवरमाल, अचानकपुर, बोकरामुड़ा, कंचनपुर, बेल्हाडीह, कुरदा, मोहगांव, किरारी, कनेटी, जोंगरा, सिघनसरा, सुन्दरेली, गिधौरी, प्रसापली, उच्चभिट्ठी सहित विभिन्न गांवों में पुल-पुलिया एवं सीसी रोड निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा नगर पालिका सक्ती, डेरागढ़ और नगर पंचायत नया बारद्वार क्षेत्र में हाट-बाजार, चबूतरा, सीसी रोड एवं मंच निर्माण के कार्य भी शामिल हैं।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा, जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, गिरधर जायसवाल, पिन्टू ठाकुर, अमित राठौर, रुपनारायण साहू, राजीव जायसवाल, हेमंत डडसेना, जागेश्वर सिंह राज, किशन सोनी, बंटी धनजल, नरेन्द्र शर्मा, चिंटू ठाकुर, भुनेश्वर देवांगन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending