Connect with us

खबर सक्ती ...

भाजपा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सक्ती के नाका चौक में हुआ आयोजन ..

Published

on

समानता व सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर को भाजपा कार्यकर्ताओं का नमन, सांसद कमलेश जांगड़े ने बताए विचारों के मायने ..

सक्ती, नगर के नाका चौक में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने बाबा साहब के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए, जिनसे आज पूरा देश प्रेरणा ले रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांत आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना संभव है।

वहीं जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहा कि सभी को बाबा साहब के विचारों और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज में समरसता, समानता और न्याय के मूल्यों को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण किया जा सके।

कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, मांगेराम अग्रवाल, ऋषि गोयल, भवानी तिवारी, रामनरेश यादव, अभिषेक शर्मा, रामसिंग सिदार, रघुनंदन राठौर, सेवती साहू, सुशीला गबेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष भारत यादव सहित पार्षदगण — गजेन्द्र यादव, गोविंदा निराला, अनिता गोपाल, मनोज सोनी, सुरेश साहू, विनोद पाण्डेय, मनोज सिसोदिया, भगत शर्मा, दादू केवट, गजेंद्र राठौर, लाखन नामदेव, अनुराग विश्वकर्मा, परमेश्वर साहू, आदित्य अग्रवाल, पिंटू सिंघल, विजय जांगड़े, पुरुषोत्तम खूंटे, प्रेम शंकर गबेल, वेद प्रकाश, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर5 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा6 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़7 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...7 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending