Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में भीषण औद्योगिक हादसा: वेदांता प्लांट हादसे में 12 मजदूरों की मौत, 34 प्रभावित — कलेक्टर ने बिठाई मजिस्ट्रियल जांच ..

Published

on

बॉयलर ब्लास्ट से दहला सक्ती: 12 की दर्दनाक मौत, कई घायल, जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज — एसडीएम डभरा को सौंपी जांच, 30 दिन में रिपोर्ट ..

सक्ती, जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड प्लांट में 14 अप्रैल 2026 मंगलवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट की बॉयलर यूनिट-1 में स्टीम पाइप से जुड़े वाटर सप्लाई पाइप के जॉइंट में तकनीकी खराबी आने से यह दुर्घटना हुई, जिसमें कुल 34 श्रमिक प्रभावित हुए। इनमें से 12 श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल श्रमिकों का रायगढ़ के फोर्टिस जिंदल अस्पताल, आपेक्स अस्पताल एवं बालाजी मेट्रो अस्पताल में उपचार जारी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी (एसडीएम) डभरा को सौंपी गई है।

जारी आदेश में जांच के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदु निर्धारित किए गए हैं, जिनमें घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल, घटना के समय कार्यरत श्रमिकों की जानकारी, मृतक एवं घायलों की सूची, दुर्घटना के तकनीकी या मानवीय कारणों की जांच तथा जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान शामिल है। इसके साथ ही औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा पूर्व में किए गए निरीक्षणों और उनमें पाई गई खामियों की भी समीक्षा की जाएगी।

जिला प्रशासन ने जांच अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे 30 दिनों के भीतर जांच पूरी कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुझाव भी देने को कहा गया है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़2 मिनट ago

प्रेम संबंध बना मौत की वजह : अधिवक्ता की हत्या कर जंगल में फेंका शव, प्रेमी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी और बाइक नंबर से खुला अंधे कत्ल का राज, शादी के दबाव में प्रेमी ने रची हत्या की साजिश...

खबर रायगढ़2 घंटे ago

🚨 गोवा से संचालित ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा वार, 6 बड़े खाईवाल गिरफ्तार ..

🚨 मध्य भारत के करोड़ों के क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का खुलासा, हवाला कनेक्शन से लेकर APK बेटिंग चैनल तक जांच...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रगजा में सुशासन तिहार शिविर, 538 आवेदन पहुंचे; कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा..

ग्रामीणों तक पहुंचा शासन, सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा — हर पात्र हितग्राही को मिले योजनाओं का लाभ .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महंगाई पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, वैश्विक संकट में भी मोदी सरकार मजबूत — भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ..

“देशहित के फैसलों पर राजनीति कर रही कांग्रेस” — भाजपा जिलाध्यक्ष गबेल का पलटवार .. सक्ती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बड़ी खबर: चांपा के हटवारा चौक में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके की बिजली आपूर्ति ठप ..

शॉर्ट सर्किट से धधका ट्रांसफार्मर, आग की लपटों से दहशत में आए लोग .. जांजगीर-चांपा, चांपा नगर के बीच बस्ती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर ..

घबराहट में खरीदारी से बढ़ी मांग, कलेक्टर ने कहा जिले के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे रहेंगे खुले , ईंधन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें : रीना कंगाले ..

ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, आमजन से पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील .. रायपुर, राजधानी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

194 निकायों को सचिव शंगीता आर. की दो टूक, सुशासन और जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ..

अच्छा काम करने वालों को सम्मान, लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई — नगरीय निकायों की बैठक में सचिव शंगीता आर....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा ..

31 मई तक शेष धान उठाव पूर्ण करने और कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की गति बढ़ाने के निर्देश ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending