Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में सेन जयंती का भव्य आयोजन, सांसद कमलेश जांगड़े रहीं मुख्य अतिथि ..

Published

on

श्रीवास समाज के सामाजिक भवन हेतु 10 लाख की घोषणा, तुर्रीधाम में बनेगा मंगल भवन ..

सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती में सर्व श्रीवास (नाई) समाज द्वारा श्री श्री 1008 नंदा सेन जी महाराज की 726वीं जयंती के अवसर पर सेन जयंती का भव्य आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, जिला उपाध्यक्ष रंजीत अजगल्ले, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आलोक पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष भरत यादव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं समाज के पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीवास समाज के जिला अध्यक्ष इंदल सिंह श्रीवास ने की।

समारोह की शुरुआत सेन जी महाराज की पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ, माला और तिलक लगाकर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सेन समाज के गौरवशाली इतिहास, सेवा भावना और सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

जिला अध्यक्ष इंदल सिंह श्रीवास ने अपने उद्बोधन में समाज की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए बताया कि प्राचीन काल में नाई समाज ने देश की एकता और नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने महापद्मनंद, चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक जैसे महान शासकों का उदाहरण देते हुए समाज की विरासत को गौरवपूर्ण बताया। साथ ही चिकित्सा क्षेत्र में महर्षि सुश्रुत के योगदान को भी रेखांकित किया।

प्रदेश संगठन सचिव दीनानाथ श्रीवास एवं कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लोकनाथ सेन ने समाज के वर्तमान योगदान पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नशामुक्ति और युवा मार्गदर्शन जैसे विषयों पर समाज की सक्रिय भूमिका को रेखांकित किया। इस दौरान पुलिस विभाग में कार्यरत अनिल श्रीवास को प्रदेश संयुक्त सचिव पद का नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने सेन समाज की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि जन्म से लेकर जीवन के हर महत्वपूर्ण अवसर पर इस समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहती है। उन्होंने समाज को बधाई देते हुए इसके संगठन और समर्पण को प्रेरणादायक बताया।

मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने सेन जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेन समाज हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करता है और सामाजिक समरसता में इसकी अहम भूमिका है। उन्होंने समाज के विकास कार्यों की सराहना करते हुए सक्ती में श्रीवास समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की। यह भवन तुर्रीधाम में निर्मित किया जाएगा।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों और विशिष्ट योगदान देने वाले सदस्यों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इसके पश्चात सेन जी महाराज की प्रतिमा को रथ में स्थापित कर नगर के प्रमुख मार्गों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान “सेन जी महाराज अमर रहें” और “श्रीवास समाज जिंदाबाद” के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।

अंत में सैलून संघ जिला अध्यक्ष मदन श्रीवास ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सर्व श्रीवास समाज सक्ती से भगवती श्रीवास, बबीता श्रीवास, सुमन बाई श्रीवास, प्रकाश श्रीवास, अनिल श्रीवास, खिलावन सेन, दाउलाल श्रीवास, राकेश श्रीवास, फागुराम श्रीवास, सूरज श्रीवास, सतानंद श्रीवास, नवधा श्रीवास, पुनीराम श्रीवास, राजू श्रीवास, किशोर श्रीवास किशोर सेन, रविशंकर श्रीवास, योगेन्द्र श्रीवास, घनश्याम श्रीवास, नवीन श्रीवास, निर्मल श्रीवस, ज्याला श्रीवास, सालिक श्रीवास, कामेश्वर श्रीवास, सालिक राम श्रीवास, किसन श्रीवास, भूनेवश्वर श्रीवास, परमांनद श्रीवास सहित समस्त श्रीवास समाज के सभी पदाधिकारी प्रकोष्टों एवं परीक्षेत्रों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में महिला, युवा एवं समाज के सदस्य शामिल हुए, जिससे आयोजन अत्यंत सफल और यादगार बन गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मितानिनों ने लोगों को किया जागरूक, दिलाई तंबाकू त्यागने की शपथ ..

सक्ती, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के निर्देश तथा सिविल सर्जन डॉ. संतोष पटेल के मार्गदर्शन में...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती जिले में जनगणना 2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक पूर्ण, कलेक्टर ने जनगणना कार्य से जुड़े सभी का जताया आभार ..

मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य संपन्न, फरवरी 2027 में होगा जनसंख्या गणना का दूसरा चरण .. सक्ती, भारत सरकार द्वारा...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

🛑 बडी खबर: खेल मैदान निर्माण में उड़ती डस्ट बनी मुसीबत, ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा पर सवाल ..

🛑 मसानियाखुर्द में धूल प्रदूषण से लोग परेशान, वन्य प्राणियों के जीवन पर भी मंडराया खतरा , 🛑 ग्रामीणों की...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

महंगाई, खाद और डीजल संकट को लेकर सरकार पर बरसे अर्जुन राठौर, जन आंदोलन की दी चेतावनी ..

किसानों को पर्याप्त खाद-डीजल उपलब्ध कराए सरकार, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन : अर्जुन राठौर .. सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़...

खबर रायगढ़2 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कयाघाट ब्रिज और मरीन ड्राइव का किया निरीक्षण ..

विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर सड़क और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की .. रायगढ़, लोक निर्माण विभाग के सचिव...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

पीडब्ल्यूडी सचिव मुकेश बंसल का बड़ा फैसला : जांजगीर-चांपा और सक्ती में होंगे दो-दो संभाग, बरसात से पहले सड़क मरम्मत पूरी करने के निर्देश ..

जांजगीर-चांपा दौरे में पीडब्ल्यूडी सचिव की सख्ती : स्वीकृत कार्यों की जल्द निविदा, लापरवाह ठेकेदारों पर होगी ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा ..

अधिकारियों की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा गुणवत्ता और समय-सीमा में पूर्णता सर्वोच्च प्राथमिकता .....

खबर कोरबा2 दिन ago

ज्ञानभारतम् मिशन के राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान को सफल बनाने समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक : सतीश प्रकाश सिंह ..

जन-जागरूकता हेतु अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक .. कोरबा, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित “ज्ञानभारतम्...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, अवैध भंडारण पर 632 बोरी उर्वरक जप्त ..

सक्ती जिले में उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर व्यापारियों को नोटिस .. सक्ती, जिले में किसानों को...

खबर अकलतरा ..3 दिन ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर रक्तदान एवं आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 60 यूनिट रक्तदान से मानवता का संदेश ..

वेलविशर फाउंडेशन की अनूठी पहल : स्व. अनुराग सिंह की स्मृति में 252 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तवीरों का हुआ...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending