Connect with us

खबर सक्ती ...

वेदांता पावर प्लांट विस्फोट पर कांग्रेस सख्त: जांच कमेटी 16 अप्रैल को पहुंचेगी सिंघीतराई ..

Published

on

20 मजदूरों की मौत के बीच बड़ा कदम: कांग्रेस टीम करेगी घटनास्थल का निरीक्षण और पीड़ितों से मुलाकात ,

सक्ती वेदांता पावर प्लांट हादसे की गूंज: प्लांट प्रबंधन से जवाब-तलब, अस्पतालों में घायलों से मिलेगी कांग्रेस जांच कमेटी ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला सक्ती के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर विस्फोट की घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। इस दर्दनाक हादसे में लगभग 40 मजदूर घायल हुए थे, जिनमें से करीब 20 मजदूरों की मृत्यु होने की सूचना सामने आई है। मृतकों और घायलों में स्थानीय श्रमिकों के साथ-साथ अन्य राज्यों से आए मजदूर भी शामिल थे, जो प्लांट में कार्यरत थे।

घटना के बाद जिला प्रशासन ने भी मामले की दंडाधिकारी जांच के आदेश जारी कर दिए हैं, ताकि हादसे के कारणों और जिम्मेदारों का पता लगाया जा सके। वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी स्वतंत्र रूप से घटना की सच्चाई सामने लाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से अपनी जांच कमेटी गठित की है।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित इस जांच कमेटी में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री नोवल वर्मा, पूर्व मंत्री, विधायक उमेश पटेल, विधायक चंद्रपुर रामकुमार यादव, बालेश्वर साहू, राघवेंद्र सिंह, शेषराज, हरबंस व्यास, कश्यप अटल श्रीवास्तव तथा श्रीमती उत्तरी जांगड़े सहित कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि शामिल किए गए हैं। इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गवेल को भी इस जांच टीम में शामिल किया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरधर जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित यह जांच दल 16 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे वेदांता पावर प्लांट सिंघीतराई पहुंचेगा। यहां कमेटी के सदस्य घटना स्थल का निरीक्षण करेंगे तथा प्लांट प्रबंधन के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा करेंगे। इसके साथ ही कमेटी पीड़ित मजदूरों, उनके परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी एकत्र करेगी।

जांच दल केवल घटनास्थल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हादसे में घायल हुए मजदूरों से भी अस्पतालों में जाकर मुलाकात करेगा। जानकारी के अनुसार, रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती घायलों से कमेटी सदस्य मिलकर उनके बयान दर्ज करेंगे और हादसे के वास्तविक कारणों को समझने का प्रयास करेंगे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि यह हादसा अत्यंत दुखद और चिंताजनक है, और यदि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। साथ ही पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की इस पहल को घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब सभी की नजरें 16 जुलाई को होने वाले निरीक्षण और उसके बाद आने वाली जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending