Connect with us

खबर सक्ती ...

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत की पहल पर एक करोड़ से अधिक के पुल-पुलिया व चेक डेम स्वीकृत, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत ..

Published

on

सक्ती में विकास को रफ्तार: पुल, स्टॉप डेम व जल संरचनाओं के लिए करोड़ों की मंजूरी ..

सक्ती, विधानसभा क्षेत्र सक्ती में आधारभूत संरचना विकास को गति देते हुए नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. चरणदास महंत के प्रयासों से विभिन्न निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है। अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि के अंतर्गत लगभग एक करोड़ एक लाख रुपये की राशि से पुल-पुलिया, चेक डेम एवं स्टॉप डेम का निर्माण कराया जाएगा।

इस संबंध में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय सक्ती में विधायक प्रतिनिधि एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरधर जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्वीकृति क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लंबे समय से लंबित मांगों को ध्यान में रखते हुए प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि विकासखंड सक्ती के घुइछुआ, बोरदा, धनपुर, बैलाचुआ सहित विकासखंड बमनिनडीह एवं बलौदा क्षेत्र के कोसमंदा, खम्हिया, उच्चभिठी, झरना और संजय ग्राम में इन निर्माण कार्यों को अमल में लाया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में नदी-नालों पर पुल-पुलिया और जल संरचनाओं की कमी के कारण लोगों को आवागमन और सिंचाई संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता रहा है। विशेष रूप से बरसात के दिनों में कई गांवों का संपर्क टूट जाता है। ऐसे में चेक डेम और स्टॉप डेम के निर्माण से जहां जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं किसानों को सिंचाई में भी सहूलियत मिलेगी।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इन कार्यों की स्वीकृति पर खुशी जाहिर करते हुए डॉ. महंत के प्रति आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

इस मौके पर कांग्रेसजनों ने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की मांग उठती रही है, जिसे अब प्राथमिकता देते हुए पूरा किया जा रहा है। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र में जल स्तर सुधार और कृषि उत्पादन में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending