Connect with us

खबर सक्ती ...

महिला आरक्षण पर भाजपा गुमराह कर रही, लागू करने में देरी: गिरधर जायसवाल ..

Published

on

परिसीमन मुद्दे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर भ्रामक प्रचार का लगाया आरोप ..

सक्ती, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरधर जायसवाल ने भाजपा पर महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि संसद में लोकसभा परिसीमन से जुड़े घटनाक्रम के बाद भाजपा विपक्ष को बदनाम करने के लिए महिला आरक्षण बिल को लेकर गलत जानकारी फैला रही है।

जिला कांग्रेस महामंत्री गिरधर जायसवाल ने कहा कि महिला आरक्षण बिल 16 अप्रैल 2023 को विपक्ष के सहयोग और समर्थन से पारित हो चुका है, लेकिन केंद्र सरकार अब तक इसे लागू नहीं कर रही है। उनके अनुसार वर्तमान में लोकसभा की 543 सीटों में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया जा सकता है, फिर भी सरकार इस दिशा में कदम नहीं उठा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उससे जुड़े नेता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म—ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक—पर कांग्रेस की छवि खराब करने के उद्देश्य से भ्रामक प्रचार कर रहे हैं और महिला बिल के पारित न होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, जबकि विपक्ष ने एकजुट होकर परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों का विरोध किया था।

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरधर जायसवाल ने कहा कि पहले से पारित बिल को दोबारा लाने की आवश्यकता पर भी सवाल खड़े होते हैं। उनके मुताबिक, परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों के पीछे भाजपा की राजनीतिक मंशा है, जिससे क्षेत्रीय असंतुलन बढ़ सकता है और उत्तर-दक्षिण के बीच विभाजन की स्थिति बन सकती है।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर तथ्यों के साथ जवाब दें और भ्रामक जानकारी का विरोध करें। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जागरूक नागरिकों की भूमिका अहम है और गलत सूचनाओं का समय रहते खंडन करना जरूरी है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़25 मिनट ago

🚨 प्रेम संबंध बना मौत की वजह : अधिवक्ता की हत्या कर जंगल में फेंका शव, प्रेमी गिरफ्तार ..

🚨 सीसीटीवी और बाइक नंबर से खुला अंधे कत्ल का राज, शादी के दबाव में प्रेमी ने रची हत्या की...

खबर रायगढ़2 घंटे ago

🚨 गोवा से संचालित ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा वार, 6 बड़े खाईवाल गिरफ्तार ..

🚨 मध्य भारत के करोड़ों के क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का खुलासा, हवाला कनेक्शन से लेकर APK बेटिंग चैनल तक जांच...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

रगजा में सुशासन तिहार शिविर, 538 आवेदन पहुंचे; कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा..

ग्रामीणों तक पहुंचा शासन, सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा — हर पात्र हितग्राही को मिले योजनाओं का लाभ .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महंगाई पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, वैश्विक संकट में भी मोदी सरकार मजबूत — भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ..

“देशहित के फैसलों पर राजनीति कर रही कांग्रेस” — भाजपा जिलाध्यक्ष गबेल का पलटवार .. सक्ती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बड़ी खबर: चांपा के हटवारा चौक में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके की बिजली आपूर्ति ठप ..

शॉर्ट सर्किट से धधका ट्रांसफार्मर, आग की लपटों से दहशत में आए लोग .. जांजगीर-चांपा, चांपा नगर के बीच बस्ती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर ..

घबराहट में खरीदारी से बढ़ी मांग, कलेक्टर ने कहा जिले के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे रहेंगे खुले , ईंधन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें : रीना कंगाले ..

ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, आमजन से पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील .. रायपुर, राजधानी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

194 निकायों को सचिव शंगीता आर. की दो टूक, सुशासन और जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ..

अच्छा काम करने वालों को सम्मान, लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई — नगरीय निकायों की बैठक में सचिव शंगीता आर....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा ..

31 मई तक शेष धान उठाव पूर्ण करने और कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की गति बढ़ाने के निर्देश ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending